- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India Blind Cricket Team’s Players will get 5 lacs as Prize
दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम के प्रत्येक सदस्य को मिलेंगे पांच लाख रूपये
हाल ही में दृष्टिबाधित भारतीय टीम ने विश्वकप जीता है, फाइनल मैच में पाकिस्तान को दी करारी हार।
Published On Feb 22, 2017, 05:18 PM IST
Last UpdatedFeb 22, 2017, 05:18 PM IST

केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल ने आज बताया कि मंत्रालय ने दृष्टिबाधित विश्व कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के प्रत्येक सदस्य को पांच . पांच लाख रूपये देने का फैसला किया है। खेल मंत्री ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने पहले ही साफ कर दिया था कि खिलाड़ियों को जिस तरह की पुरस्कार राशि पहले मिलती थी, वैसी अब भी मिलेगी। हमने टीम के प्रत्येक सदस्य को पांच पांच लाख रूपये देने का फैसला किया है। ’’ इससे पहले गोयल ने टीम के सदस्यों को अपने आवास पर सम्मानित किया था और उस समय पूरी टीम को दस लाख रूपये का पुरस्कार देने की घोषणा की थी। टीम ने इस पर विरोध जताया था जिसके बाद मंत्रालय को अपना फैसला बदलना पड़ा।
हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम वीरेंदर सहवाग के साथ ट्वीट विवाद की वजह से भी चर्चा में थी। दरअसल भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने विजेता टीम को भी अपने अंदाज नें ट्विटर पर बधाई दी लेकिन खबरे आने लगी कि सहवाग का यह अंदाज कप्तान अजय कुमार रेड्डी को अच्छा नहीं लगा। सहवाग ने अपने ट्वीट में ‘ अदर मैन इन ब्लू’ यानि कि दूसरी भारतीय टीम जैसे शब्द का इस्तेमाल किया। एक प्रतिष्ठित अखबार के हवाले से यह खबर छापी गई कि दृष्टिहीन टीम इंडिया के कप्तान अजय कुमार रेड्डी इस बात के काफी आहत हुए और उन्होंने सहवाग के लिए अपनी नाराजगी जताई। लेकिन रेड्डी ने तुरंत ही दृष्टिहीन क्रिकेट के आधिकारिक ट्विटर अकाउंड से पोस्ट किए एक वीडियो से यह साफ कर दिया कि सहवाग और उनके बीच को कोई नाराजगी नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके बयान को गलत तरह के पेस किया गया है। ये भी पढ़ें: दृष्टिहीन टीम इंडिया के कप्तान ने वीरेंदर सहवाग के ट्वीट पर हुए विवाद पर दी सफाई
टीम इंडिया फाइनल मैच में प्रकाश जयरामेह के 99 रनों की पारी की मदद से भारत ने पाकिस्तान तो 9 विकेट से हरा कर खिताब पर कब्जा किया। मैन ऑफ द मैच भी वही रहे। भारत इस पूरे टूर्नामेंट में केवल एक ही मैच हारा था।