• Home
  • News
  • India-born Nikhil Chaudhary called into Australia T20 squad List A debut with Yuvraj Singh and Shubman Gill

युवराज- गिल के साथ खेला था डेब्यू मैच, अब ऑस्ट्रेलिया की टी-20 टीम में निखिल चौधरी को मिली जगह

ट्रैविस हेड की अनुपस्थिति के कारण चौधरी के लिए टीम में शामिल होने का रास्ता खुल गया. ऑस्ट्रेलिया T20I टीम में जोएल डेविस, टिम डेविड, स्पेंसर जॉनसन, जोश फिलिप और एरॉन हार्डी को जगह दी गई है जो वनडे टीम का हिस्सा नहीं थे.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jun 11, 2026, 02:19 PM IST

Published On Jun 11, 2026, 02:19 PM IST

Last UpdatedJun 11, 2026, 02:19 PM IST

Nikhil Chaudhary

Nikhil Chaudhary

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. ऑस्ट्रेलियाई टीम में एक भारतीय खिलाड़ी की एंट्री हुई है जो भारतीय दिग्गज युवराज सिंह और शुभमन गिल के साथ खेल चुके हैं. ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय खिलाड़ी निखिल चौधरी को शामिल किया है. निखिल घरेलू क्रिकेट में पंजाब के लिए खेल चुके हैं और पिछले पांच साल से ऑस्ट्रेलिया में रह रहे हैं.

भारत के दिल्ली में जन्मे और तस्मानिया और होबार्ट हरिकेंस के लेग-स्पिनिंग ऑलराउंडर निखिल चौधरी को आराम कर रहे ट्रैविस हेड की जगह ऑस्ट्रेलिया की T20I टीम में पहली बार शामिल किया गया है. 30 साल के चौधरी ने 2017-19 के बीच पंजाब के लिए 14 मैच खेले, जिनमें इंटर-स्टेट T20 टूर्नामेंट और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 12 T20 मैच और विजय हजारे ट्रॉफी में दो लिस्ट-ए मैच शामिल हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

2017 में युवराज- गिल के साथ खेला था डेब्यू मैच

निखिल चौधरी साल 2017 में विजय हजारे ट्रॉफी में पंजाब के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में डेब्यू किया और अपने डेब्यू मैच ही उन्होंने दिग्गज युवराज सिंह और भारत के वर्तमान टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल के साथ खेला. अपने डेब्यू मैच में उन्होंने एक विकेट लिए थे और नाबाद 19 रन की पारी खेली थी.

2020 में ऑस्ट्रेलिया गए थे निखिल, नहीं है स्थानीय नागरिकता

निखिल चौधरी साल 2020 में क्वींसलैंड में अपने चाचा से मिलने ऑस्ट्रेलिया गए थे, जब कोविड महामारी के कारण ऑस्ट्रेलिया ने अपनी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं बंद कर दी थीं, चौधरी उसके बाद ऑस्ट्रेलिया में ही रह गए. अभी उनके पास एक अस्थायी वीज़ा है जो 2027 तक मान्य है, उनके पास अभी स्थायी निवास या नागरिकता नहीं है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में पांच साल रहने के कारण वे आईसीसी नियमों के तहत राष्ट्रीय टीम के लिए खेलने के योग्य हैं, भले ही वे अभी नागरिक नहीं हैं.

BBL में किया है शानदार प्रदर्शन

ब्रिस्बेन में ग्रेड क्रिकेट खेलते समय हरिकेंस के तत्कालीन बॉलिंग कोच जेम्स होप्स की नज़र उन पर पड़ी थी, जिसके बाद उन्होंने हरिकेंस के लिए BBL में तीन शानदार सीज़न खेले. चौधरी ने 2024-25 में हरिकेंस के BBL खिताब जीतने में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने तस्मानिया के लिए लिस्ट-ए और फर्स्ट-क्लास डेब्यू किया है, जिसमें शेफ़ील्ड शील्ड में अपना पहला शतक और पहली बार एक पारी में पांच विकेट लेना शामिल है.

हेड की जगह मिला मौका

पाकिस्तान रवाना होने से पहले चौधरी ने ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया की टीम के साथ ट्रेनिंग की थी, लेकिन शुरू में वे टीम में शामिल नहीं थे, स्पिनिंग ऑलराउंडर के तौर पर जोएल डेविस को बुलाया गया था, लेकिन हेड की अनुपस्थिति के कारण चौधरी के लिए टीम में शामिल होने का रास्ता खुल गया. ऑस्ट्रेलिया T20I टीम में जोएल डेविस, टिम डेविड, स्पेंसर जॉनसन, जोश फिलिप और एरॉन हार्डी को जगह दी गई है जो वनडे टीम का हिस्सा नहीं थे.

ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करने वाले भारत में जन्मे आखिरी पुरुष खिलाड़ी लेग-स्पिनर रेक्स सेलर्स थे, जिन्होंने 1964 में कोलकाता में अपना एकमात्र टेस्ट मैच खेला था. ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम की पूर्व कप्तान लिसा स्थालेकर, जिनका जन्म पुणे में हुआ था, ने सभी फॉर्मेट में 187 बार ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया.

मिशेल मार्श की होगी वापसी !

ऑस्ट्रेलिया को अभी भी उम्मीद है कि T20I कप्तान मिशेल मार्श सीरीज़ के लिए फिट हो जाएंगे. मार्श को टखने की चोट के कारण पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ पिछली दो वनडे सीरीज़ से बाहर होना पड़ा था, दूसरे वनडे के दौरान ढाका में मार्श को नेट सेशन में अभ्यास करते देखा गया था।

बांग्लादेश टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम:

मिचेल मार्श (कप्तान), जैवियर बार्टलेट, निखिल चौधरी, कूपर कोनोली, टिम डेविड, जोएल डेविस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, आरोन हार्डी, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मैथ्यू कुहैनमैन, रिले मेरेडिथ, जोश फिलिप, मैथ्यू रेनशॉ, एडम जांपा.

Editor's Pick