मयंक यादव ने की भुवनेश्वर कुमार की बराबरी, अर्शदीप- हार्दिक को पीछे छोड़ा

मयंक यादव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में पहली बॉल पर ब्रायन बेनेट को अपना शिकार बनाया. इस सीरीज में उन्होंने दूसरी बार ब्रायन बेनेट को पहली बॉल पर आउट किया है.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jul 26, 2026, 07:42 PM IST

Published On Jul 26, 2026, 07:42 PM IST

Last UpdatedJul 26, 2026, 07:42 PM IST

Mayank Yadav

Mayank Yadav

भारत और जिम्बाब्वे की टीम रविवार को तीसरे टी-20 मैच में आमने-सामने हुई. इस मैच में भारत के युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव के नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई. उन्होंने भारतीय दिग्गज भुवनेश्वर कुमार की बराबरी की.

तेज गेंदबाज मयंक यादव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में पारी की पहली बॉल पर ब्रायन बेनेट को अपना शिकार बनाया. इस सीरीज में दूसरी बार मयंक यादव ने ब्रायन बेनेट को पहली गेंद पर आउट किया है. वहीं टी-20 इंटरनेशनल में यह तीसरा मौका है, जब उन्होंने पारी की पहली बॉल पर विकेट हासिल किया है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भुवनेश्वर कुमार की बराबरी, हार्दिक- अर्शदीप को पीछे छोड़ा

मयंक यादव ने तीसरी बार पारी की पहली बॉल पर विकेट हासिल करते ही भुवनेश्वर कुमार की बराबरी की, जिन्होंने भी टी-20 इंटरनेशनल में तीन बार पारी की पहली बॉल पर विकेट लिया था. मयंक यादव ने अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा, जिन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में दो बार पारी की पहली बॉल पर विकेट हासिल किया था.

T20I पारी की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज़

भुवनेश्वर कुमार (तीन बार)
मयंक यादव (तीन बार)
हार्दिक पांड्या (दो बार)
अर्शदीप सिंह (दो बार)
रविचंद्रन अश्विन (एक बार)

वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा सूर्य कुमार यादव का रिकॉर्ड, जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया बड़ा कीर्तिमान

भारत ने बनाए 192 रन

वैभव सूर्यवंशी (81 रन) के अर्धशतक की बदौलत भारत ने तीसरे टी-20 मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ 20 ओवर में पांच विकेट पर 192 रन बनाए. सूर्यवंशी ने 49 गेंद की पारी के दौरान आठ चौके और चार छक्के लगाए. उनके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने 29 रन, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 27 रन और रिंकू सिंह ने 25 रन का योगदान दिया. जिम्बाब्वे के लिए ब्रैड इवांस ने दो विकेट लिया, जबकि सिकंदर रजा, वेस्ले माधेवेरे और ब्लेसिंग मुजारबानी ने एक एक विकेट लिया.

Editor's Pick