IND VS ZIM: पहली बॉल पर लिया विकेट, हार्दिक- अर्शदीप की लिस्ट में मयंक यादव की एंट्री

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया. भारतीय गेंदबाजी की शुरुआत मयंक यादव ने की और उन्होंने पहली ही बॉल पर जिम्बाब्वे के सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट को अपना शिकार बनाया.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jul 23, 2026, 06:15 PM IST

Published On Jul 23, 2026, 06:15 PM IST

Last UpdatedJul 23, 2026, 06:15 PM IST

Mayank Yadav

Mayank Yadav

भारत और जिम्बाब्वे की टीम गुरुवार को पहले टी-20 मैच में आमने-सामने हुई. इस मैच में भारतीय तेज गेंदबाज मयंक यादव ने पहली बॉल पर विकेट चटकाया. उन्होंने पारी की पहली बॉल पर ब्रायन बेनेट का विकेट लिया. इसके साथ ही उन्होंने खास लिस्ट में जगह बनाई है.

पहले टी-20 में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया. भारतीय गेंदबाजी की शुरुआत मयंक यादव ने की और उन्होंने पहली ही बॉल पर जिम्बाब्वे के सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट को अपना शिकार बनाया. टी-20 इंटरनेशनल में यह दूसरा मौका है, जब उन्होंने पहली बॉल पर विकेट चटकाया है. उन्होंने अपने पिछले टी-20 मैच में यह कारनामा किया था. मयंक यादव ने अक्टूबर 2024 में हैदराबाद में बांग्लादेश के खिलाफ इससे पहले टी-20 मैच खेला था, उस मैच में उन्होंने पहली बॉल पर परवेज़ हुसैन एमोन को अपना शिकार बनाया था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हार्दिक- अर्शदीप की लिस्ट में शामिल हुए मयंक यादव

पहली बॉल पर विकेट लेने के साथ ही मयंक यादव ने हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह की लिस्ट में एंट्री ली है. भारत के लिए खेलते हुए हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह ने टी-20 मैच में दो बार पहली बॉल पर विकेट चटकाया है. भुवनेश्वर कुमार (तीन) का नाम लिस्ट में टॉप पर है.

श्रेयस अय्यर के नाम दर्ज हुआ सबसे बड़ा रिकॉर्ड, पीछे छूटे महेंद्र सिंह धोनी

T20I पारी की पहली ही गेंद पर विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज़

भुवनेश्वर कुमार (तीन बार)
हार्दिक पांड्या (दो बार)
अर्शदीप सिंह (दो बार)
मयंक यादव (दो बार)
रविचंद्रन अश्विन (एक बार)

भारत के लिए अशोक शर्मा का डेब्यू

पहले टी-20 मैच में भारत के लिए अशोक शर्मा का डेब्यू हुआ है. राजस्थान के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले अशोक शर्मा आईपीएल में गुजरात टाइटंस का हिस्सा हैं.

Editor's Pick