×

साउथ अफ्रीका के खिलाफ ODI सीरीज से पहले गिल और श्रेयस की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट

शुभमन गिल को साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट के दौरान गर्दन में चोट लगी थी, जबकि श्रेयस अय्यर बीते महीने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर स्प्लीन इंजरी के चलते दौरे से बाहर हो गए थे.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - November 29, 2025 11:11 AM IST

Shubman Gill Shreyas Injury Update: भारत और साउथ अफ्रीका की टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में रविवार को आमने-सामने होगी. चोट की वजह से शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर इस सीरीज का हिस्सा नहीं है. वनडे सीरीज से पहले मैच से टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने दोनों को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. मोर्कल ने बताया है कि भारतीय कप्तान शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर रिकवरी कर रहे हैं, दोनों ही खिलाड़ियों को टीम में वापसी का इंतजार है.

शुभमन गिल को साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट के दौरान गर्दन में चोट लगी थी, जबकि अय्यर बीते महीने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर स्प्लीन इंजरी के चलते दौरे से बाहर हो गए थे. मोर्ने मोर्कल ने गिल को लेकर कहा, मुझे लगता है कि सबसे अच्छा यही होगा कि मेडिकल टीम ही यह अपडेट दे, मैंने दो दिन पहले शुभमन से उनका हालचाल जानने के लिए बात की थी, वह ठीक हो रहे हैं, यह जानकर अच्छा लगा.

श्रेयस ने भी अपना रिहैब शुरू कर दिया है: मोर्कल

मोर्ने मोर्कल ने श्रेयस अय्यर की रिकवरी को लेकर कहा, श्रेयस ने भी अपना रिहैब शुरू कर दिया है, जो बहुत अच्छा है इसलिए हम टीम में उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं, वह स्वस्थ हैं और टीम में वापसी के लिए तैयारी शुरू कर रहे हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे टीम में यशस्वी जायसवाल को शुभमन गिल के स्थान पर मौका मिल सकता है,लेकिन नंबर-4 पर कौन जगह बनाएगा,यह स्पष्ट नहीं है, हालांकि ऋषभ पंत और तिलक वर्मा इस रेस में हैं.

‘व्हाइट-बॉल फॉर्मेट में बदलाव से टीम को फिर से फोकस करने में मदद मिलेगी’

मोर्ने मोर्कल ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि व्हाइट-बॉल फॉर्मेट में बदलाव से टीम को फिर से फोकस करने में मदद मिलेगी. मोर्कल ने कहा, आप साउथ अफ्रीकी टीम को जानते हैं, उनके पास वह मोमेंटम है, वह एक आत्मविश्वासी टीम है, जो दूसरों के लिए खतरनाक है. उन्होंने कहा, भारत के लिए अच्छी शुरुआत करना जरूरी होगा, हमारे लिए अगले एक या दो हफ्तों में अच्छा क्रिकेट खेलना जरूरी होगा, क्योंकि वे यहां जीतने के लिए हैं, हम अब अगले दो दिनों पर फोकस करेंगे, खुद को शानदार तैयारी करने का सबसे अच्छा मौका दें। मैदान पर जाकर पिछले कुछ हफ्तों को पीछे छोड़कर सच में दमदार क्रिकेट खेलने पर फोकस करें.

TRENDING NOW

टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज 0-2 से गंवाई थी, ऐसे में अब सीमित ओवरों की सीरीज में भारत मेहमान टीम से बदला लेना चाहेगा. भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें 30 नवंबर से 6 दिसंबर के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलेंगी, इसके बाद दोनों देश 5 टी20 मुकाबलों की सीरीज में आमने-सामने होंगे.