भारत के विश्‍व कप में पाक के साथ खेलने पर संशय बरकरार

भारतीय टीम को विश्‍व कप में 16 जून को पाकिस्‍तान से खेलना है।

Edited By : Cricket Country Staff |Mar 07, 2019, 03:26 PM IST

Published On Mar 07, 2019, 03:26 PM IST

Last UpdatedMar 07, 2019, 03:26 PM IST

ICC-Cricket-World-Cup © Getty Images (File Photo)

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों के काफिले पर हुए आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्‍तान के बीच इस वर्ष होने वाले आईसीसी वनडे क्रिकेट विश्‍व कप में भिडंत को लेकर अब भी संशय बरकरार है।

पढ़ें: जीत की हैट्रिक से सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी भारतीय टीम

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आतंकी हमले का असर 30 मई से इंग्लैंड में होने वाले विश्वकप के दौरान 16 जून को मैनचेस्टर में खेले जाने वाले भारत पाकिस्तान मुकाबले पर भी होता दिख रहा है। पुलवामा हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।

सही मायनो में अब गेंद भारतीय राजनीतिज्ञों के पाले में है। मैच से पहले इस पर सरकार के फैसले की उम्‍मीद है। क्रिकेट खिलाड़ी और खेल अधिकारियों को सरकार के फैसल का इंतजार है कि वो इसे बहिष्‍कार करती है या नहीं।

प्रशासकों की समिति (सीओए) के अध्‍यक्ष विनोद राय ने पुलवामा हमले के बाद संवाददाताओं से कहा था कि उन्‍होंने अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) को विश्‍व कप में सुरक्षा के कड़े इंतजाम के लिए लिखा है।

राय ने कहा था कि बहिष्‍कार पर फैसला सरकार से सलाह मशविरा के बाद लिया जाएगा।

पढ़ें: महेंद्र सिंह धोनी के आखिरी मैच के सवाल पर भुवनेश्वर कुमार ने दिया जवाब

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्‍तान विराट कोहली भी कह चुके हैं कि खिलाड़ी सरकार या बोर्ड के सभी निर्देश का पालन करेगी। कोहली ने संवाददाताओं से कहा था, ‘ इस (पाकिस्तान के साथ खेलने) संबंध में देश, सरकार और बोर्ड जो भी फैसला लेंगे, हमें मंजूर होगा।’

बीसीसीआई ने आईसीसी को लिखे पत्र में कहा था कि पाकिस्तानी आतंकी संगठन की ओर पुलवामा में किए गए आतंकी हमले में देश के सुरक्षा कर्मियों के शहीद होने के बाद बीसीसीआई आपको यह पत्र अपनी चिंता और भावनाएं साझा करने के लिए लिख रहा है। इस आतंकी हमले के बाद बीसीसीआई आगामी आईसीसी विश्नकप 2019 में भाग लेने वाले टीम के खिलाड़ियों,अधिकारियों और मैच अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर चितिंत है।

मेजबान इंग्लैंड सहित आईसीसी के अधिकांश सदस्य देशों ने इस आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है और भारत का आतंक के खिलाफ लड़ाई में समर्थन किया है। बीसीसीआई ने सभी देशों से अपील की है कि उन देशों के साथ क्रिकेट संबंध खत्म किए जाएं जो आतंकवाद को अपने यहां पनाह देते हैं।

आगामी विश्वकप में बीसीसीआई की क्रिकेट प्रशंसकों की सुरक्षा को लेकर भी चिंतित है और अपेक्षा करता है कि आईसीसी और ईसीबी मिलकर इस प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों, अधिकारियों और फैन्स सभी को कड़ी सुरक्षा मुहैया कराना सुनिश्चित करेंगे।

Editor's Pick