×

टी 20 विश्व कप से पहले हमें अपनी टीम की बल्लेबाजी को आंकने का मौका मिला: धोनी

इस पिच पर 140 के आसपास का स्कोर अच्छा होता

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - February 10, 2016 6:10 PM IST

महेंद्र सिंह धोनी © Getty Images
महेंद्र सिंह धोनी © Getty Images

श्रीलंका के हाथों पहले टी20 मैच में मिली हार के बावजूद भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इसे विश्व कप से पहले अपनी टीम के बल्लेबाजी को आंकने का मौका बताया है और इसे टीम के लिए सकरात्मक भी बताया। कल पुणे में हुए टी20 मैच में भारतीय टीम को श्रीलंका ने पांच विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली। धोनी ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हम लम्बे समय से इस तरह की पिच पर नहीं खेले हैं इस मैच में काफी सकारात्मक चीजे रही सभी को बल्लेबाजी का मौका मिला। ये अलग बात है कि हम मैच जीत नहीं सके। ये भी पढ़ें: पहले टी20 में हार के बाद गावस्कर ने टीम इंडिया को चेताया

उन्होंने कहा ,‘ मैच में बहुत दबाव था और यह कम ही होता है कि टी20 क्रिकेट में सारे विकेट गिर जाए। हमें सभी को आजमाने का मौका मिल गया और पता चला कि हमारी बल्लेबाजी में कितनी गहराई है। शीर्ष क्रम लगातार अच्छा खेलता रहेगा तो निचले क्रम के बल्लेबाजों को मौका नहीं मिलता और विश्व कप से पहले उन्हें आजमाया नहीं जा सकता।’ ये भी पढ़ें: ये रहा टीम इंडिया के हार का प्रमुख कारण

पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी टीम इंडिया ने 18.5 ओवर में 101 रन पर आउट हो गई। लक्ष्य को पीछा करते हुए श्रीलंका ने दो ओवर बाकी रहते जीत हासिल कर लिया।

TRENDING NOW

उन्होंने श्रीलंकाई गेंदबाजों की भी तारीफ की। उन्होंने कहा ,‘इस पिच पर 140 के आसपास का स्कोर अच्छा होता। भारत ने आठ विकेट 72 रन पर गंवा दिये थे लेकिन आर अश्विन 24 गेंद में नाबाद 31 रन बनाकर स्कोर 100 के पार ले गए।