दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट में मजबूत वापसी करेगा भारत: हरभजन सिंह

हरभजन की अगुवाई में पंजाब टीम रविवार को सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट में नॉक आउट मैच खेलेगी।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 21, 2018, 11:55 AM IST

Published On Jan 21, 2018, 11:55 AM IST

Last UpdatedJan 21, 2018, 11:55 AM IST

टीम इंडिया 2-0 से टेस्ट सीरीज हार गई है © AFP

भारत के ऑफ स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह  का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में भारतीय टीम जबरदस्त वापसी करेगी। बता दें कि टीम इंडिया तीन मैचों की सीरीज 2-0 से हार चुकी है और उस पर क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा रहा है। हरभजन ने आईएएनएस को दिए बयान में कहा, “निश्चित तौर पर भारतीय टीम सीरीज में वापसी करेगी। हर मैच एक नया मौका होता है। जो भी हुआ है, आप उसे बदल नहीं सकते। मगर जो आपके सामने है, उसे आप बदल सकते हैं।”

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/india-vs-south-africa-3rd-test-we-want-to-clean-sweep-india-says-kagiso-rabada-679456“][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हरभजन की अगुवाई में पंजाब टीम रविवार को सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट में नॉक आउट मैच खेलेगी। हरभजन ने कहा, “मैं उम्मीद करता हूं कि भारतीय टीम अगला मैच जीतेगी।” इससे पहले हरभजन ने विराट कोहली के आलोचकों को जवाब देते हुए कहा था कि टीम इंडिया को फैंस के समर्थन की जरूरत है। उनका कहना है कि भारतीय टीम अपनी गलतियां सुधारेगी।

भारत को केपटाउन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका ने 72 रनों से और इसके बाद सेंचुरियन में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में 135 रनों से हरा दिया। दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट मैच 24 जनवरी से जोहानसबर्ग में खेला जाएगा।

Editor's Pick