टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को हराकर पाकिस्तान से जीतेगी टीम इंडिया!

7 अक्टूबर से शुरू होगी 3 टी20 मैचों की सीरीज

Edited By : Anoop Dev Singh |Oct 06, 2017, 01:45 PM IST

Published On Oct 06, 2017, 01:45 PM IST

Last UpdatedOct 06, 2017, 01:45 PM IST

© PTI
© PTI

ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में 4-1 से हराने के बाद अब टीम इंडिया टी20 सीरीज में अपना दम दिखाएगी। 7 अक्टूबर से शुरू हो रही 3 मैचों की टी20 सीरीज में भी उसका लक्ष्य जीत से कम कुछ नहीं होगा। वैसे आपको बता दें इस सीरीज में टीम इंडिया के पास एक तीर से दो निशाने लगाने का मौका है। टीम इंडिया टी20 सीरीज में जीत हासिल कर ऑस्ट्रेलिया को तो हराएगी ही साथ में इस जीत से उसके पास पाकिस्तान को भी मात देने का मौका है। दरअसल अगर टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में 3-0 से जीत हासिल करती है तो वो आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर 5 से नंबर 2 पर पहुंच जाएगी। मौजूदा रैंकिंग में पाकिस्तानी टीम की टी20 रैंकिंग 2 है और टीम इंडिया की क्लीन स्वीप की जीत से उससे ये रैंकिंग छिन जाएगी।

ऑस्ट्रेलिया का क्लीन स्वीप करने का दम
अब आप सोच रहे होंगे कि ऑस्ट्रलिया का क्लीन स्वीप करना टीम इंडिया के लिए इतना आसान नहीं रहेगा लेकिन ये भी सच है कि टीम इंडिया ऐसा कर चुकी है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2016 में हुई टी20 सीरीज में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया का क्लीन स्वीप किया था। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को उसी की सरजमीं पर 3-0 से मात देकर इतिहास रचा था। अब तो टीम इंडिया अपनी धरती पर खेल रही है, उसके खिलाड़ियों को टी20 क्रिकेट का खासा अनुभव है ऐसे में अगर वो ऑस्ट्रेलिया को एक बार फिर 3-0 से हरा दे तो कोई हैरान करने वाली बात नहीं होगी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टी20 सीरीज का पहला मैच रांची के जेएससीए स्टेडियम में 7 अक्टूबर को खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला गुवाहाटी में 10 अक्टूबर को होगा। वहीं तीसरा मैच हैदराबाद में 13 अक्टूबर को होगा। टीम इंडिया के खिलाफ डर कर खेल रहे हैं ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज, कोच का बड़ा बयान

Editor's Pick