- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India captain KL Rahul ruled out of T20 series against South Africa due to injury
IND vs SA: भारत को लगा बड़ा झटका, केएल राहुल T20I सीरीज से हुए बाहर
भारतीय टीम के कप्तान केएल राहुल चोट के कारण साउथ अफ्रीका के खिलाफ 9 जून से शुरु होने वाली 5 मैचों की T20I सीरीज से बाहर हो गए हैं।
Published On Jun 08, 2022, 06:11 PM IST
Last UpdatedJun 08, 2022, 06:11 PM IST
BCCI
साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की T20I सीरीज का आगाज होने से एक दिन पहले ही टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। भारतीय टीम के कप्तान केएल राहुल चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई ने बीसीसीआई के सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है।
बता दें, साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20I सीरीज में रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। ऐसे में केएल राहुल को कप्तानी का जिम्मा सौंपा गया था। लेकिन अब केएल के चोटिल होने से टीम की कमान ऋषभ पंत के हाथों में दिया जाना तय है।
केएल राहुल के बाहर होने से साफ हो गया है कि पहले मैच में सलामी बल्लेबाजी का जिम्मा रुतुराज गायकवाड़ और ईशान किशन के कंधों पर होगा।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की T20I सीरीज का आगाज 9 जून से हो रहा है। पहला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटल स्टेडियम में खेला जाएगा।