- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India captain Rohit sharma ends fans 10 year wait for autograph in Australia Watch Video
रोहित भाई, 10 साल हो गया... भारतीय कप्तान ने खत्म किया फैन का एक दशक का इंतजार, VIDEO
बीसीसीआई की तरफ से शेयर किए गए वीडियो में रोहित प्रशंसकों से बातचीत करते हुए तथा बल्ले और जर्सी पर ऑटोग्राफ देते हुए दिखाई दे रहे थे, इस दौरान एक फैन की आवाज से रोहित की हंसी छूट गई.
Published On Dec 02, 2024, 07:28 PM IST
Last UpdatedDec 02, 2024, 07:28 PM IST
(Image credit- BCCI X Video)
Rohit sharma fulfilled 10 year old autograph wish of a Fan: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया में एक फैन को सबसे बड़ा तोहफा दिया. रोहित शर्मा का एक फैन 10 साल से उनके ऑटोग्राफ का इंतजार कर रहा था, कैनबरा में प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ मैच के दौरान फैन ने रोहित शर्मा को कई बार आवाज लगाई, आखिरकार रोहित तक उसकी आवाज पहुंची.
रोहित शर्मा के एक प्रशंसक ने कई बार उनका नाम पुकारा और फिर भारतीय कप्तान का ध्यान आकर्षित करने के लिए ‘मुंबई चा राजा’ (मुंबई का राजा) का नारा लगाया और फिर उनका ऑटोग्राफ लिया जिसका उसे 10 साल से इंतजार था. रोहित ने रविवार को यहां प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच में भारत की आसान जीत के बाद उसका ‘दशक पुराना’ इंतजार खत्म करते हुए उसे ऑटोग्राफ दिया.
बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो
प्रशंसक ने स्टैंड से गुहार लगाते हुए कहा, रोहित भाई प्लीज, 10 साल हो गए यार, रोहित भाई मुंबई चा राजा. बीसीसीआई ने इस वीडियो को शेयर किया है. बीसीसीआई ने अपने सोशल मीडिया पेज पर इस वीडियो को साझा किया, अंतत: एक दशक पुराना इंतजार खत्म हुआ, एक प्रशंसक ने रोहित शर्मा का ऑटोग्राफ लेने के लिए 10 साल इंतजार किया और कल उसका भाग्यशाली दिन था.
बीसीसीआई द्वारा जारी किए गए वीडियो में रोहित प्रशंसकों से बातचीत करते हुए तथा बल्ले और जर्सी पर ऑटोग्राफ देते हुए दिखाई दे रहे थे जब तक कि इस प्रशंसक ने स्टेडियम में मौजूद सभी का ध्यान अपनी ओर नहीं खींच लिया. फैन के इस आग्रह पर रोहित की भी हंसी छूट गई.
एडिलेड में टीम इंडिया का नेतृत्व करेंगे रोहित
भारत ने अभ्यास मैच में प्रधानमंत्री एकादश को छह विकेट से हराया, खराब मौसम के कारण यह मुकाबला प्रति टीम 46 ओवर का हो गया था. रोहित ने मैच में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी की और सिर्फ तीन रन बनाकर आउट हो गए. अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट से बाहर रहने वाले रोहित शुक्रवार से एडीलेड में शुरू होने वाले दूसरे मैच में भारतीय टीम की अगुआई करेंगे. पर्थ में पहले मैच में मेजबान टीम को 295 रन से हराने के बाद भारत श्रृंखला में 1-0 से आगे है, रोहित की अनुपस्थिति में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टीम की अगुआई की थी.