10 साल बाद रणजी ट्रॉफी मैच खेलेंगे रोहित शर्मा, मुंबई की टीम में मिली जगह

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद खेल के लंबे प्रारूप में रोहित की फॉर्म को लेकर पिछले कुछ समय से सवाल उठ रहे हैं.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jan 20, 2025, 06:33 PM IST

Published On Jan 20, 2025, 06:33 PM IST

Last UpdatedJan 20, 2025, 06:33 PM IST

Rohit Sharma Practice with mumbai

Rohit Sharma

Rohit Sharma in Ranji Trophy: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और उभरते हुए युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को जम्मू कश्मीर के खिलाफ 23 जनवरी से यहां एमसीए-बीकेसी मैदान पर होने वाले रणजी ट्रॉफी मैच के लिए मुंबई की टीम में शामिल किया गया है. रोहित लगभग एक दशक बाद रणजी ट्रॉफी मैच में खेलेंगे. रोहित शर्मा ने मुंबई के लिए आखिरी बार रणजी ट्रॉफी में साल 2015 में उत्तर प्रदेश के खिलाफ मुकाबला खेला था.

मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने सोमवार को टीम की घोषणा करते हुए कहा कि अनुभवी खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे टीम की अगुआई करना जारी रखेंगे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला और अगले महीने होने वाली चैंपियंस ट्राफी की घोषणा के वक्त हुई प्रेस कांफ्रेंस में शनिवार को रणजी ट्रॉफी के अगले दौर के मैच में भाग लेने की पुष्टि कर दी थी. जब उनसे पूछा गया था कि वह अपनी राज्य की टीम के अगले घरेलू मैच में खेलेंगे तो उन्होंने उत्तर दिया, मैं खेलूंगा. भारतीय कप्तान 15 जनवरी को मुंबई के लिए आयोजित ट्रेनिंग सत्र में अभ्यास के लिए पहुंचे थे जिससे उनके खेलने की बात स्पष्ट हो गई थी.

कैसा है रोहित शर्मा का रणजी ट्रॉफी में रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी में 29 मैच खेले हैं. इन 29 मैचों में उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है. 29 मैचों की 42 पारियों में उन्होंने 3170 रन बनाए हैं. रणजी ट्रॉफी में उनका बल्लेबाजी औसत 88.05 का है. जो कमाल का है. इस दौरान रोहित ने 13 सेंचुरी और 11 हाफ सेंचुरी लगाई हैं. यानी 42 में 24 पारियां ऐसी हैं जिनमें रोहित ने 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया है. रोहित ने मुंबई की रणजी टीम के साथ वानखेड़े स्टेडियम पर ट्रेनिंग की. उन्होंने मुंबई के लिए आखिरी बार 2025-16 के सीजन में रणजी मुकाबला खेला था. तब उन्होंने उत्तर प्रदेश के खिलाफ नंबर चार पर उतरते हुए 113 रन की पारी खेली थी. यह मैच ड्रॉ रहा था

ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद रोहित पर उठे थे सवाल

न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद खेल के लंबे प्रारूप में रोहित की फॉर्म को लेकर पिछले कुछ समय से सवाल उठ रहे हैं.

बीसीसीआई ने घरेलू क्रिकेट को किया अनिवार्य

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने हाल में सभी अनुबंधित खिलाड़ियों के लिए घरेलू क्रिकेट में हिस्सा लेना अनिवार्य कर दिया, बस फिटनेस संबंधित मुद्दों पर ही उन्हें छूट मिलेगी. इसके बाद जायसवाल भी मुंबई शिविर से जुड़े गये और उन्होंने अपने घरेलू टीम के साथ बीकेसी मैदान पर कुछ ट्रेनिंग सत्र में हिस्सा लिया. रोहित ने हाल में घरेलू क्रिकेट नहीं खेलने के कारणों में राष्ट्रीय टीम के व्यस्त कार्यक्रम का हवाला दिया था.

मुंबई की टीम:

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, आयुष म्हात्रे, श्रेयस अय्यर, सिद्धेश लाड, शिवम दूबे, हार्दिक तामोरे (विकेटकीपर), आकाश आनंद (विकेटकीपर), तनुष कोटियान, शम्स मुलानी, हिमांशु सिंह, शार्दुल ठाकुर, मोहित अवस्थी, सिल्वेस्टर डीसूजा, रोयस्टन डायस, कर्ष कोठारी

Editor's Pick