- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India defeated Hong Kong by 40 runs and became the 2nd team to qualify for Super 4
IND vs HK: हांगकांग को रौंदते हुए सुपर-4 में पहुंची टीम इंडिया, कोहली और सूर्या ने लूटी महफिल
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित दो विकेट पर 192 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में हांगकांग की टीम 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 152 रन ही बना सकी।
Published On Aug 31, 2022, 10:59 PM IST
Last UpdatedAug 31, 2022, 10:59 PM IST
BCCI
दुबई। भारत ने सूर्यकुमार यादव (नाबाद 68) और विराट कोहली (नाबाद 59) के अर्धशतक की बदौलत बुधवार को यहां एशिया कप T20 क्रिकेट मैच में हांगकांग को 40 रनों से पटखनी देने के साथ ही सुपर-4 में प्रवेश कर लिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित दो विकेट पर 192 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में हांगकांग की टीम 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 152 रन ही बना सकी।
इससे पहले भारत को बल्लेबाजी करने का आमंत्रण मिला। रोहित महज 21 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। केएल राहुल (36) भी बड़े स्कोर से चूक गए। इसके बाद सूर्या और कोहली के बीच तीसरे विकेट के लिये 98 रन की नाबाद साझेदारी हुई। इस साझेदारी में सूर्यकुमार ने काफी आक्रामक बल्लेबाजी की, उन्होंने 26 गेंद में छह छक्के और इतने ही चौके जमाये जिससे कोहली का अर्धशतक फीका पड़ गया। कोहली ने काफी समय के बाद अर्धशतक जड़ा। पाकिस्तान के खिलाफ 35 रन की पारी खेलने के बाद उन्होंने बुधवार को अपनी पारी के दौरान 44 गेंद में एक चौके और तीन छक्के जड़े।
India qualify to the Super Four phase of #AsiaCup2022 with a convincing win 🙌🏻#INDvHK | 📝 Scorecard: https://t.co/4PnOYdeR6H pic.twitter.com/RXzWwukkbF
— ICC (@ICC) August 31, 2022
सूर्यकुमार ने अंतिम ओवर में हारून अरशद पर पांच गेंद में चार गगनचुंबी छक्के जड़ दिये जिससे उन्होंने महज 22 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर दिया। इस 20वें ओवर में भारत ने 26 रन जोड़े। भारत की शुरूआत धीमी रही जिसमें केएल राहुल (36) और कप्तान रोहित शर्मा (21) बड़ी पारी नहीं खेल सके।
चोट से वापसी कर रहे राहुल से अच्छे स्कोर की उम्मीद थी लेकिन 36 रन के लिये उन्होंने 39 गेंद लीं। उन्होंने दो छक्के जड़े जिसमें से एक फ्री हिट पर लगा। कप्तान रोहित भी 13 गेंद में दो चौके और एक छक्का लगाकर आउट हो गये, उन्हें आयुश शुक्ला ने आउट किया। रोहित ने इस दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज के तौर पर 12,000 रन भी पूरे किये।
मोहम्मद गजनफर की गेंद को स्वीप करने के प्रयास में राहुल विकेटकीपर को कैच देकर आउट हो गये। टीम ने 13 ओवर में इन दोनों के विकेट गंवा दिये थे जिससे स्कोर दो विकेट पर 94 रन था। फिर कोहली और सूर्यकुमार क्रीज पर उतरे और महज 42 गेंद में नाबाद 98 रन की साझेदारी निभायी।