हमने गलती की तो भारत उसे भुनाने में जरा भी देरी नहीं करेगा: मार्कस हैरिस

पर्थ में भारत और ऑस्‍ट्रेलिया की टीम सीरीज के दूसरे टेस्‍ट मैच में आमने सामने होंगी।

Edited By : Cricket Country Staff |Dec 12, 2018, 02:35 PM IST

Published On Dec 12, 2018, 02:35 PM IST

Last UpdatedDec 12, 2018, 02:35 PM IST

Marcus Harris @ Twitter

Marcus Harris (File Photo) @ Twitter

एडिलेड टेस्‍ट में 26 साल के युवा बल्‍लेबाज मार्कस हैरिस ने ऑस्‍ट्रेलिया की टेस्‍ट टीम में डेब्‍यू किया। दोनों ही पारियों में उन्‍होंने 26-26 रनों का योगदान दिया। हालांकि वो बड़ा स्‍कोर बनाने में विफल रहे। पर्थ हैरिस का होम ग्राउंड भी है। ऐसे में एडिलेड में हुई गलती को वो पर्थ में नहीं दोहराना चाहेंगे।

हैरिस ने कहा, “अपने छोटे से करियर में मैं ये समझ गया हूं कि भारतीय टीम कोई गलती नहीं करेगी। अगर हमारी टीम से गलती हुई तो वो मौके का फायदा उठाने में भी देर नहीं करेंगे।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें: – पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान इयान चैपल ने कप्तान कोहली को दी ये सलाह

मार्कस हैरिस मूल रूप से वेस्‍ट ऑस्‍ट्रेलिया के ही रहने वाले हैं। बाद में वो मेलबर्न शिफ्ट हो गए थे। हैरिस भले ही विक्‍टोरिया की तरफ से खेलते हों लेकिन उनका दिल अभी भी वेस्‍ट ऑस्‍ट्रेलिया के लिए ही धड़कता है। हैरिस पर्थ के अपने होम ग्राउंड पर बड़ी पारी खेलना चाहेंगे

मीडिया से बातचीत के दौरान हैरिस ने कहा, “वेस्‍ट ऑस्‍ट्रेलिया क्रिकेट एसोसिएशन (WACA) के ग्राउंड पर खेलना मेरे लिए बड़ी बात है। यहां नए स्‍टेडियम में अपने होम ग्राउंड पर घरेलू दर्शकों के सामने खेलना काफी खास होगा।”

पढ़ें: – शाई होप ने खेली करियर बेस्‍ट पारी, बांग्‍लादेश को 4 विकेट से हराया

हैरिस ने बताया वो आठ साल के थे जब उन्‍होंने पहला लाइव टेस्‍ट मैच देखा था। WACA के मैदान पर ग्‍लेन मैकग्रा की वेस्‍टइंडीज के खिलाफ हैट्रिक को हैरिस कभी नहीं भूल पाते। उन्‍होंने कहा, “इस मैदान पर मैच देखने से जुड़ी मेरी कई यादे हैं। मैं उम्‍मीद करता हूं कि पर्थ के नए मैदान पर मैं युवा बच्‍चों के लिए कुछ नई यादें छोड़ने में कामयाब रहूंगा।”

Editor's Pick