×

भारत विश्व कप जीतने के लिए प्रबल दावेदार: पूर्व क्रिकेटर्स

सभी पूर्व खिलाड़ियों ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की साथ ही कोहली को उन्होंने विश्व क्रिकेट के हर प्रारूप का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर बताया।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - March 8, 2016 3:08 PM IST

एशिया  के दिग्गज क्रिकेटर 'सलाम क्रिकेट ईवेंट' में सम्मिलित होने के लिए दिल्ली पहुंचे
एशिया के दिग्गज क्रिकेटर ‘सलाम क्रिकेट ईवेंट’ में सम्मिलित होने के लिए दिल्ली पहुंचे

टी20 विश्व कप अगले कुछ दिनों में ही शुरू होने जा रहा है और अब एशिया के टॉप क्रिकेटरों ने भारतीय टीम को इस टूर्नामेंट की सबसे प्रबल दावेदार टीम बता दिया है। हाल ही में एक ईवेंट में सम्मिलित होने पहुंचे एशिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों वीवीएस लक्ष्मण, इंजमाम उल हक, सनथ जयसूर्या और मोहम्मद कैफ ने कहा कि भारत में आईपीएल शुरू होने से भारतीय टीम को अपनी क्रिकेट को निखारने में अच्छी मदद मिली है। उन्होंने कहा कि भारत के पास अच्छी संतुलित टीम है जिसके खिलाड़ियों ने अपने आपको टी20 प्रारूप के आधार पर ढाल लिया है जिसका टीम को लाभ मिल रहा है। वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि भारतीय टीम बेहतरीन फॉर्म में थी और उसने एशिया कप को जीतकर इसे सिद्ध भी कर दिया है। उन्होंने कहा, “भारतीय टीम विपक्षी टीमों को मौका नहीं दे रही है और लगातार बढ़िया क्रिकेट खेल रही है। उनके पास कई मैच विनिंग व अच्छे फिनिशर्स है जिससे उन्हें भरपूर लाभ मिलता है।” इस संबंध में बातचीत करते हुए सनथ जयसूर्या ने कहा, “भारतीय टीम ने पिछले सालों में आईपीएल के शुरू होने से अच्छी प्रगति की है जिससे कि जैसे है पुराने खिलाड़ी संन्यास लेते हैं नए और अच्छे खिलाड़ी उनकी जगह ले लेते हैं।” ये भी पढ़ें: टी20 विश्व कप में भारत को होगी दिक्कत: गम्भीर

इस दौरान सभी पूर्व खिलाड़ियों ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की साथ ही कोहली को उन्होंने विश्व क्रिकेट के हर प्रारूप का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर बताया। लक्ष्मण ने विराट के बारे में बातचीत करते हुए कहा कि वह अपने आपको किसी भी परिस्थिति में ढाल लेते हैं और दबाव को आसानी से झेल जाते हैं यही कारण हैं कि वह लगातार बढ़िया प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ  ही लक्ष्मण ने भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की हर परिस्थिति में शांत और समझदारी दिखाने के लिए प्रशंसा की।

TRENDING NOW

श्रीलंकाई क्रिकेट के बारे में बातचीत करते हुए  सनथ जयसूर्या ने कहा कि उनकी टीम अच्छा नहीं खेल रही है और अपने एशिया कप में प्रदर्शन से उसने निराश किया है। इसके लिए उन्होंने श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड को खिलाड़ियों को कम मौके देकर उन्हे जल्दी जल्दी बदलने को लेकर जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि हमारी टीम जल्दी ही वापसी करेगी लेकिन उसके लिए हमें निरंतरता से प्रदर्शन करने वाले  खिलाड़ियों की जरूरत है। टी20 विश्व कप 2016 भारत में 8 मार्च से शुरू हो रहा है। भारतीय टीम अपना पहला वॉर्म अप मैच 10 मार्च को खेलेगी।