×

टीम इंडिया विश्व कप की प्रबल दावेदार: स्टीव वॉ

एशिया कप के दूसरे मैच में भारतीय टीम ने 27 फरवरी को पाकिस्तान पर बड़ी जीत दर्ज की।

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Published on - February 28, 2016 10:34 AM IST

टीम इंडिया  © Getty Images
टीम इंडिया © Getty Images

ऑस्ट्रेलिया को 1999 में विश्व कप दिलाने वाले कप्तान स्टीव वॉ का मानना है कि अगले माह से शुरू हो रहे टी-20 विश्व कप की प्रबल दावेदार मेजबान भारतीय टीम है। वॉ का मानना है कि भारतीय टीम को घर में खेलने का फायदा मिलेगा। क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने वॉ के हवाले से लिखा है, “ऑस्ट्रेलिया के जीतने की संभावना है लेकिन इस समय भारत के जीतने की संभावना ज्यादा है। उपमहाद्वीप की टीमें भारत में स्पिन की मददगार पिचों पर एक कदम आगे रहेंगी। भारत जीत की प्रबल दावेदार है लेकिन कुछ भी हो सकता है।” ये भी पढ़ें: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैचों के कुछ शानदार पल

उन्होंने कहा, “अगर बड़े मैच में आप बढ़त ले लेते हैं और आपके कुछ खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर देते हैं तो टी-20 में कुछ भी संभव है।” वॉ ने मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ की तारीफ करते हुए कहा है कि वह काफी शानदार काम कर रहे हैं। ये भी पढ़ें: जानिए किन भारतीय क्रिकेटरों ने किया प्रेम विवाह

उन्होंने कहा, “स्मिथ काफी अच्छी कप्तानी कर रहे हैं। युवा उनकी तरह खेलना चाहते हैं। वह उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। पिछले एक साल में उन्होंने कोई भी गलत कदम नहीं उठाया है।”

TRENDING NOW

आपको बता दें कि भारतीय टीम ने कुछ समय पहले ही ऑस्ट्रेलिया को उसी के धरती पर क्लीन स्वीप दिया था। भारत के हाथों ऑस्ट्रेलिया को टी20 सीरीज में 3-0 से करारी शिकस्त मिली थी। भारतीय टीम ने अपने विजय रथ को आगे बढ़ाते हुए एशिया कप के पहले मैच में बांग्लादेश को उसी के धरती पर 45 रनों से मात दिया। एशिया कप के दूसरे मैच में भारतीय टीम ने 27 फरवरी को पाकिस्तान पर बड़ी जीत दर्ज की।