×

भारत विश्व कप का मजबूत दावेदार: स्टीवन स्मिथ

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को टी20 मैच में उसी के जमीन पर 3-0 से क्लीन स्वीप दिया था

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - February 29, 2016 6:06 PM IST

टीम इंडिया  © Getty Images
टीम इंडिया © Getty Images

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ ने भारतीय टीम को टी20 विश्व कप का मजबूत दावेदार बताया है। स्मिथ ने कहा कि टीम इंडिया लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आ रही है जिसके कारण उसकी स्थिति काफी मजबूत है। स्मिथ ने कहा कि टी20 विश्व की मेजबान टीम इंडिया से उसे खतरा है। स्मिथ ने कहा कि हमारी टीम इस बार टी20 विश्व कप को अपने नाम करेगी जिसके लिए हमारी टीम काफी मेहनत कर रही है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 2010 के आईसीसी टी20 विश्व कप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था जिसके बदौलत उनकी टीम फाइनल में अपनी जगह बना सकी थी लेकिन उसे इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा और टी20 विश्व कप पर इंग्लैंड ने कब्जा जमाते हुए मैच को  7 विकेट से जीत लिया। ये भी पढ़ें: श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम के संभावित 11 खिलाड़ी

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 मैच की सीरीज खेलने जाने से पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्मिथ ने कहा कि “टी20 क्रिकेट में किसी भी समय कुछ भी हो सकता है कोई भी टीम खतरनाक साबित हो सकती है और मुझे लगत्ता है कि टीम इंडिया को उसके घर में हराना मुश्किल होगा वह एक शानदार टीम है”। ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने की विराट कोहली की तारीफ

आपको बता दें कि अभी कुछ समय पहले टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को टी20 मैच में उसी के जमीन पर 3-0 से क्लीन स्वीप दिया था। भारतीय टीम ने उसके बाद टी20 मैच में अपना विजय अभियान जारी रखा है और एशिया कप के मैचों में लगातार जीत दर्ज कर रही है।

TRENDING NOW

टीम इंडिया ने एशिया कप के पहले मैच में मेजबान बांग्लादेश को हराया  और अपने दूसरे मैच में अपने चिरप्रतिद्वंदी टीम पाकिस्तान को 5 विकेट से करारी शिकस्त दिया। एशिया कप में कल भारत का मैच श्रीलंका से होगा।