पहले वनडे में हार के बाद टीम इंडिया को एक और झटका; पूरी टीम पर 20 प्रतिशत जुर्माना

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में धीमी ओवर गति के लिए भारतीय टीम पर जुर्माना लगाया गया।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 28, 2020, 03:12 PM IST

Published On Nov 28, 2020, 03:12 PM IST

Last UpdatedNov 28, 2020, 03:12 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम (Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम पर सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पहले वनडे में धीमी ओवर गति के लिए मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। भारत ने पहले वनडे में अपने 50 ओवर पूरे करने के लिए चार घंटे और छह मिनट के लिये जिसमें उसे 66 रन से हार का सामना करना पड़ा।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) मैच रेफरी डेविड बून ने ये जुर्माना लगाया। आईसीसी ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा, ‘‘आईसीसी की खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए न्यूनतम ओवर गति उल्लघंन की आचार संहिता के अनुसार खिलाड़ियों पर निर्धारित समय में गेंदबाजी नहीं कर पाने की स्थिति में प्रत्येक ओवर से उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।’’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘कप्तान विराट कोहली ने उल्लघंन और प्रस्तावित जुर्माना स्वीकार लिया है इसलिए अधिकारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। ’’

हरभजन सिंह ने बताया सिडनी वनडे में टीम इंडिया की हार का असली कारण

मैदानी अंपायर रॉड टकर और सैम नोगाजस्की, टीवी अंपायर पॉल रेफेल और चौथे अंपायर गेरार्ड एबोड ने ये उल्लंघन तय किया। यहां तक कि स्टीव स्मिथ ने मैच के बाद स्वीकार किया कि वो जितने मैच खेले हैं, उसमे यह सबसे लंबा 50 ओवर का मैच था।

पहले मैच में 66 रन से हारकर भारतीय टीम तीन मैचों की सीरीज में 0-1 से पिछड़ गई। सीरीज का दूसरा वनडे सिडनी में रविवार को खेला जाएगा।

Editor's Pick