भारत ने रचा कीर्तिमान, टेस्ट इतिहास में पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया के बाद ऐसा करने वाली बनी तीसरी टीम

विराट कोहली के शानदार शतक के दम पर भारत ने 150 ओवरों में अपनी पहली पारी में 5 विकेट खोकर 444 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए हैं.

Edited By : Cricket Country Staff |Mar 12, 2023, 02:15 PM IST

Published On Mar 12, 2023, 02:15 PM IST

Last UpdatedMar 12, 2023, 02:15 PM IST

TWITTER/BCCI

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में चौथे दिन विराट कोहली ने शानदार शतक जड़ दिया. इस शतक के साथ ही 1206 दिन से चला आ रहा कोहली के शतक का सूखा भी समाप्त हो गया. कोहली ने 241 गेंदों पर अपना 28वां टेस्ट शतक जड़ा. ये उनके करियर का 75वां इंटरनेशनल शतक है.

कोहली के इस शानदार शतक के दम पर भारत ने 150 ओवरों में अपनी पहली पारी में 5 विकेट खोकर 444 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए हैं. टीम इंडिया मेहमान ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी के स्कोर 480 से अब सिर्फ 36 रन दूर है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारतीय टीम की ओर से अब तक सभी बल्लेबाजों ने संभलकर बल्लेबाजी की है जिसकी बदौलत पहले सभी 6 विकेट के लिए 50 रनों से ज्यादा की साझेदारी हुई है. रोहित और गिल के बीच पहले विकेट के लिए 74 रनों की जबकि पुजारा और गिल के बीच दूसरे विकेट के लिए 113 रनों की साझेदारी हुई.

पुजारा के आउट होने के बाद गिल ने कोहली के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 58 रनों की पार्टनरशिप की. इसके बाद जडेजा और कोहली के बीच चौथे विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी हुई. 5वें विकेट के लिए कोहली ने केएस भरत के साथ मिलकर 84 रन भारत के स्कोर में जोड़ डाले.

 

केएस भरत के पवेलियन लौटने के बाद कोहली छठे विकेट के लिए अक्षर पटेल के साथ 50 से ज्यादा रनों की पार्टनरशिप कर चुके हैं. यह पहली बार है जब भारत ने किसी टेस्ट मैच की पारी में पहले 6 विकेटों में से प्रत्येक के लिए 50 से ज्यादा की साझेदारी की है. यह टेस्ट इतिहास में केवल तीसरी बार हुआ है. इससे पहले 2015 में पाकिस्तान ने और 1960 में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने ऐसा कारनामा किया था.

 

Editor's Pick