×

भारतीय टीम को खोजना होगा स्मिथ को आउट करने का तरीका: गावस्कर

पिछले मैच में स्टीवन स्मिथ ने 149 रनों की शानदार पारी खेली जिसके बदौलत टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - January 13, 2016 12:55 PM IST

सुनील गावस्कर © Getty Images
सुनील गावस्कर © Getty Images

ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान स्टीवन स्मिथ की तारीफ करते हुए गावस्कर ने कहा कि भारतीय टीम को कप्तान स्मिथ को आउट करने का तरीका जल्दी ही खोजना होगा। आपको बता दें पिछले मैच में स्टीवन स्मिथ ने 149 रनों की शानदार पारी खेली जिसके बदौलत टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले भी स्मिथ ने विश्वनकप के सेमीफाइनल मैच में भारत के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन किया है और एक बार फिर भारत ऑस्ट्रेलिया मैच सीरीज़ के पहले मैच में स्मिथ ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। जिसकी बदौलत कंगारू टीम ने टीम इंडिया पर जीत हासिल की। स्मिथ को आउट करने में टीम इंडिया के गेंदबाज नाकाम रहे। अगर आगे भी वे स्मिथ को जल्दी आउट नहीं कर पाए तो सीरीज़ में कामयाबी मिलना बेहद कठिन है। ये भी पढ़ें: डेविड वार्नर हुए दूसरे व तीसरे मैच से बाहर, उस्मान ख्वाजा ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल
भारतीय पूर्व क्रिकेटर व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही 5 वनडे मैचों की सीरीज में पूरी तरह बल्लेबाज़ों का दबदबा ही देखने को मिलेगा। उनका मानना है कि जिस तरह की सपाट पिच पर्थ में देखने को मिली, सीरीज़ के आगामी मैचों में भी ऐसी ही पिचें टीम इंडिया को मिल सकती हैं। ये भी पढ़ें: मास्टर्स चैंपियन लीग में प्रिकॉर्न कमांडर्स के कप्तान बने पॉल कोलिंगवु़ड

TRENDING NOW

पहला मैच देखने के बाद पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा कि वनडे मैचों के दौरान प्रयोग होने वाली सफेद गेंद से वे काफी दुखी है क्योंकि ये गेंद न तो स्विंग करती है और न ही स्पिन गेंदबाज़ों को मदद करती है। समस्या का समाधान बताते हुए ‘सनी’ ने कहा कि टेस्ट मैचों के दौरान इस्तेमाल होने वाली गुलाबी गेंद न केवल स्विंग कर रही थी बल्कि स्पिन गेंदबाजों को भी यह मदद करती है। इसलिए अब वक्त आ गया है कि छोटे फार्मेट में भी गुलाबी गेंद का इस्तेमाल हो ताकि बल्ले और गेंद के बीच की एकतरफा जंग को बराबर किया जाए।