- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India have benefitted from MS Dhoni’s finishing ability : Jason Gillespie
धोनी को हालात के मुताबिक खेलना आता है, वह टीम के लिए उपयोगी
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी ने कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी को बखूबी पता है कि मैच हालात के अनुरूप कैसे खेलना है।
Published On Jan 16, 2019, 04:08 PM IST
Last UpdatedJan 16, 2019, 04:08 PM IST
MS Dhoni of India getty images
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बल्लेबाजी को लेकर लगातार बातें हो रही है। मंगलवार को धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी ओवर में छक्का लगाकर भारत की जीत पक्की की।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी ने कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी को बखूबी पता है कि मैच हालात के अनुरूप कैसे खेलना है। यही वजह है कि वह भारत के लिए अभी भी काफी उपयोगी हैं।
पढ़ें:- सबसे बड़े मैच फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी, स्ट्राइक रेट में नंबर वन
धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दोनों वनडे मैचों में अर्धशतक जमाया। भारत और ऑस्ट्रेलिया फिलहाल सीरीज में 1-1 से बराबरी पर हैं। गिलेस्पी ने कहा ,‘‘भारत को धोनी के मैच फिनिशर होने का फायदा एक दशक से अधिक समय से मिल रहा है। वे अभी भी इसका फायदा उठा रहे हैं। वे जब सिडनी में खराब स्थिति में थे, तब भी इसका फायदा मिला। सिडनी में उसकी पारी धीमी थी लेकिन समझना चाहिए कि क्यों। वह हालात के अनुरूप खेल रहा था।’’
उन्होंने कहा ,‘‘निचले क्रम पर उतरकर हालात के अनुरूप खेलना कठिन होता है। एडीलेड में हालात बिल्कुल अलग थे तो वह अलग अंदाज में खेला। वह 300 से ज्यादा वनडे खेल चुका है और उसे पता है कि अलग अलग हालात में कैसे खेलना है।’’
देखिए, एडिलेड वनडे में धोनी की बिजली सी तेजी, कैसे उड़ाई गिल्ली
गिलेस्पी ने विराट कोहली के शतक को शानदार बताते हुए कहा, ‘वह कोहली की शानदार पारी थी। कोहली बेहतरीन खिलाड़ी है और अलग ही तरह का बल्लेबाज है। उसके आंकड़े इसकी गवाही देते हैं। वनडे क्रिकेट में तेंदुलकर से 50 कम पारियों में 39 शतक और 10000 से अधिक रन।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी को पता है कि तेंदुलकर कितना उम्दा क्रिकेट था। कोहली इस समय दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज है।’’