• Home
  • News
  • India have looked unbeatable in Asia Cup 2018 says Sourav Ganguly

'भारत को एशिया कप फाइनल में हराना आसान नहीं होने वाला'

सौरव गांगुली ने लिखा, भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है।

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 28, 2018, 12:33 PM IST

Published On Sep 28, 2018, 12:33 PM IST

Last UpdatedSep 28, 2018, 12:33 PM IST

Former India captain Sourav Ganguly @AFP

टीम इंडिया को एशिया कप के फाइनल में आज शाम बांग्लादेश की टीम से भिड़ना है। भारत और बांग्लादेश की टीमें निदाहास ट्रॉफी के बाद दूसरी बार किसी टूर्नामेंट का खिताब जीतने के लिए आमने-सामने होगी। पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का मानना है कि भारतीय टीम को टक्कर देना है तो बांग्लादेश को रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी को जल्दी आउट करना होगा।

टाइम्स ऑफ इंडिया में सौरव गांगुली ने लिखा, ”भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है। हांगकांग के खिलाफ कमजोर शुरुआत के बाद टीम बेहतर और बेहतर होती गई है लिहाजा बांग्लादेश के लिए फाइनल आसान नहीं होने वाला है। रोहित शर्मा और शिखर धवन ने अब बहुत ही लाजवाब खेल दिखाया है। अफगानिस्तान के खिलाफ मिले ब्रेक के बाद दोनों फाइनल में उतरने वाले हैं।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आगे उन्होंने लिखा, ”एशिया कप फाइनल तक पहुंची बांग्लादेश के लिए ओपनिंग जोड़ी के निपटना बेहद जरूरी होगा। रोहित और धवन से छुटकारा पाने के बाद ही उनको दूसरे बल्लेबाजी के बारे में सोचना होगा। दोनों के शानदार प्रदर्शन की वजह से अब तक अफगानिस्तान को छोड़कर किसी मैच में मिडिल आर्डर को ज्यादा दबाव नहीं झेलना पड़ा है।”

बांग्लादेश के पहले बल्लेबाजी करने पर गांगुली ने 275 रन के लक्ष्य को टीम इंडिया के लिए चुनौतीपूर्ण बताया। ”मुकाबले में बने रहने के लिए बांग्लादेश को कम से कम भारत के सामने 275 रन का स्कोर खड़ा करना होगा। इससे कम स्कोर भारत के लिए मुश्किल नहीं होने वाला है।

शाकिब अल हसन का ना होना बांग्लादेश को इस मैच में खलेगा। गांगुली ने लिखा, ”शाकिब का चोटिल होना टीम के लिए बड़ा नुकसान है। उनके ना होने से गेंदबाजी पर खास कर काफी असर पड़ेगा। उनके होने से बल्लेबाजी में संतुलन बनाने में मदद मिलती है। नंबर तीन का स्थान उनके लिए थोड़ा ज्यादा हो जाता है।”

मुशफिकुर रहीम पर निर्भर होने को लेकर गांगुली ने लिखा, ”टीम बड़े मुकाबलों के लिए मुशफिकुर रहीम पर कुछ ज्यादा ही निर्भर हो चुकी है। ऐसा करना हमेशा टीम के लिए सही नहीं होने वाला है।”

भारतीय गेंदबाजी के बारे में उन्होंने लिखा, ”भारत वही गेंदबाजी आक्रमण के साथ उतरेगा जो उसने पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ खिलाया था। जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार की गेंदबाजी का डर बांग्लादेशी बल्लेबाजों के जहन में जरूर रहेगा। दोनों ही शानदार गेंदबाजी करते हैं खासकर बुमराह तो तीनों ही फॉर्मेट में कमाल कर रहे हैं।”

Editor's Pick