add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

भारत की जीत पर शोएब अख्तर के कड़वे बोल, 'क्रिकेट को बर्बाद कर दिया', मोहम्मद आमिर का भी अजीब बयान

भारत की टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद पाकिस्तानी टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने अजीब बयान दिया है. इसके बाद कई लोगों ने में नाराजगी है.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - March 9, 2026 3:46 PM IST

टी20 वर्ल्ड कप 2026: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की शानदार जीत के बाद खुलकर अपनी बात कही थी है. उन्होंने कहा है कि भारत ने क्रिकेट को बर्बाद कर दिया है. पूर्व पाकिस्तानी पेसर ने भारतीय टीम की तुलना मोहल्ले के अमीर बच्चे से की है.

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार जीत हासिल की है. रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन के बड़े अंतर से हराया. भारत की इस जीत के बाद विश्व क्रिकेट में हलचल मच गई है. खास तौर पर पाकिस्तान के कई पूर्व क्रिकेटर्स ने इस पर अपनी राय रखी है. पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भारत की जीत पर विवादास्पद बयान दिया है. उन्होंने दावा किया है कि भारत की तरक्की ने क्रिकेट को बर्बाद कर दिया है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारत ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेले गए मैच में न्यूजीलैंड को एकतरफा मुकाबले में हरा दिया. इसके साथ ही भारत ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीता. ऐसा करने वाली भारत पहली टीम बन गई. कई जानकारों ने भारतीय टीम के इस प्रदर्शन की खुलकर तारीफ की. लेकिन अख्तर ने इस पर कड़े शब्दों में टिप्पणी की. उन्होंने पाकिस्तानी शो गेम ऑन है में भारत की तुलना मोहल्ले के उस अमीर बच्चे से की जो क्रिकेट पर दबदबा रखता है.

अख्तर ने कहा, ‘यह कुछ इस तरह है जैसे मोहल्ले में कोई अमीर बच्चा नहीं होता जो गरीब बच्चों को बुलाता है और कहता है, ‘चलो आओ क्रिकेट खेलते हैं.’ भारत भी हमारे साथ कुछ ऐसा ही कर रहा है. 8 टीमों में से वह चार रख लेते हैं और उन चार में से वे तीन को फिर बुलाते हैं और आगे बढ़ते हैं. और फिर वे कहते हैं, ‘देखा, हम जीत गए.’ उन्होंने क्रिकेट को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है.’

अख्तर के इस बयान पर बवाल मचना लाजमी था. कई फैंस ने ऑनलाइन यह कॉमेंट किया कि भारत की जीत के बाद अख्तर के इस बयान में काफी कड़वाहट थी. फाइनल से पहले अख्तर ने हालांकि कहा था कि भारत इस वर्ल्ड कप को जीतने का फेवरिट है, लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि वह चाहते हैं कि न्यूजीलैंड जीते क्योंकि ऐसा क्रिकेट के लिए अच्छा होगा.

रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर अकेले पाकिस्तानी खिलाड़ी नहीं हैं जिन्हें भारत की जीत के बाद तकलीफ है. इसके साथ ही पूर्व पेसर मोहम्मद आमिर ने भी कुछ ऐसा ही बयान दिया है. आमिर ने कहा कि भारत की जीत का श्रेय उनकी टीम से ज्यादा न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को जाता है. पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा कि न्यूजीलैंड के गेंदबाज दबाव डालने में नाकाम रहे. और इसी वजह से भारतीय बल्लेबाज मैच का रुख तय कर सके.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/