add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

752 दिन, 21 मैच, खत्म हुआ इंतजार... टीम इंडिया ने खत्म किया लगातार 20 मैच में टॉस हारने का सिलसिला

भारतीय टीम ने तीसरे वनडे में एक बदलाव किया है. वाशिंगटन सुंदर की जगह तिलक वर्मा को मौका दिया गया है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 6, 2025 1:48 PM IST

भारत और साउथ अफ्रीका की टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में विशाखापत्तनम में आमने-सामने है. भारतीय टीम ने इस मैच में टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला लिया. भारतीय टीम ने इस मैच में वनडे में लगातार 20 मैच में टॉस गंवाने का सिलसिला खत्म कर दिया. भारतीय टीम के टॉस जीतने पर खिलाड़ी इसे सेलिब्रेट करते नजर आए, वहीं भारतीय कप्तान केएल राहुल भी रिलैक्स नजर आए.

भारतीय टीम ने इससे पहले आखिरी वनडे में 15 नवंबर 2023 को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में टॉस जीता था. वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस गंवाया, उसके बाद से लगातार टीम इंडिया वनडे में टॉस हार रही थी. दो साल से अधिक के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार टीम इंडिया ने शनिवार को तीसरे वनडे मैच में टॉस जीता. भारत के टॉस जीतने के बाद हर्षित राणा सहित कई प्लेयर्स ने इसे सेलिब्रेट भी किया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारतीय कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और कहा कि कल ट्रेनिंग के दौरान हमने ओस तो देखी थी, लेकिन रांची और रायपुर की अपेक्षा यहां देरी से आ रही है, हम स्कोर का पीछा करके देखना चाहते हैं, पिछले दो मैचों में टीम ने जैसा खेल दिखाया है उससे काफ़ी खुशी है, हमें काफ़ी अधिक बदलाव की जरूरत नहीं है.

भारतीय टीम ने किया है एक बदलाव

भारतीय टीम ने तीसरे वनडे में एक बदलाव किया है. वाशिंगटन सुंदर की जगह तिलक वर्मा को मौका दिया गया है. वाशिंगटन सुंदर रांची और रायपुर में खेले गए पहले और दूसरे वनडे मैच में बल्ले और गेंद से प्रभाव नहीं छोड़ सके थे.दो मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है.

भारत (प्लेइंग इलेवन):

रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), रवींद्र जड़ेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा