- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India have won the toss and opted to bat first
महामुकाबले में भारत ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी करने का फैसला
पहला मैच में चेन्नई के एम ए चिदंबरम में खेला जा रहा है
Published On Sep 17, 2017, 01:19 PM IST
Last UpdatedSep 17, 2017, 01:19 PM IST

आज से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। दोनों देशों के बीच पहला वनडे मैच चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस महामुकाबले में मेजबान भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कोहली ने वनडे करियर में कुल 17वीं बार टॉस जीता और सिर्फ तीसरी बार पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। आमतौर पर विराट कोहली टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के लिए जाने जाने जाते हैं लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।
पहले बल्लेबाजी करने पर क्या बोले कोहली: हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। पिच बल्लेबाजी के लिए काफी बेहतरीन नजर आ रही है। बाद में पिछ थोड़ी धीमी हो सकती है और इससे हमारे स्पिन गेंदबाजों को पिच से मदद मिल सकती है। रहाणे टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करेंगे तो वहीं मनीष पांडे नंबर-4 पर खेलेंगे। हार्दिक पांड्या सातवें नंबर पर खेलेंगे। हमारी टीम में 2 स्पिनर और दो तेज गेंदबाज हैं। ये भी पढ़ें: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, चेन्नई वनडे (लाइव ब्लॉग): भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला
टॉस हारने के बाद क्या बोले स्टीवन स्मिथ: पिच काफी अच्छी नजर आ रही है। हमें अब अच्छी गेंदबाजी करनी होगी। एशटन एगर, फिंच, हैंड्सकॉम्ब और रिचर्ड्सन टीम में जगह नहीं बना सके हैं। कार्टराइट आज अपने वनडे करियर का आगाज करेंगे। फॉकनर और कूल्डर नाइल की वापसी हुई है। भारत एक मजबूत टीम है और हमारे सामने मुश्किल चुनौती है लेकिन हम इसके लिए तैयार हैं।
कैसी रहेगी पिच: पिच काफी फ्लैट है और मैच हाई स्कोरिंग रहने की उम्मीद है। इसके अलावा माना जा रहा है कि पिच से स्पिन गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिलेगी। इस मैदान पर एवरेज स्कोर 264 रहा है लेकिन आज की पिच को देखते हुए पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 300 से ज्यादा रन आसानी से बना सकती है।
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली (कप्तान), मनीष पांडे, एमएस धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रित बुमराह।
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर, हिल्टन कार्टराइट, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), ट्रैविस हेड, ग्लेन मैक्सवेल, मार्क्स स्टोइनिस, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), जेम्स फॉकनर, पैट कमिंस, नाथन कूल्टर-नाइल, एडम जांपा।