India in T20 World Cup 2022: भारत की पूरी टीम, शेड्यूल और मैच टाइमिंग

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम का पहला मैच 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ है. टीम इंडिया के सुपर 12 में कुल पांच मैच खेलेगी.

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 14, 2022, 01:02 PM IST

Published On Oct 14, 2022, 01:02 PM IST

Last UpdatedOct 14, 2022, 01:02 PM IST

rohit-sharma-1

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अपने अभियान की शुरुआत 23 अक्टूबर से करेगी. टीम का पहला मैच पाकिस्तान के खिलाप मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में होगा.

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में आने से पहले ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनैशनल सीरीज में जीत हासिल की है. घरेलू सीरीज में भारत ने जीत हासिल की है. 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में भारत को ग्रुप स्टेज में ही बाहर होना पड़ा था।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारत ने साल 2007 में हुए पहले टी20 वर्ल्ड कप में ही खिताब जीता था. तब उसने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को फाइनल में हराया था.

2022 टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का शेड्यूल और टीम यह है.

भारत बनाम पाकिस्तान, 23 अक्टूबर, रविवार, दोपहर 1:30 PM IST

भारत बनाम ए2, 27 अक्टूबर, गुरुवार 12:30 PM IST

भारत बनाम साउथ अफ्रीका, 30 अक्टूबर, रविवार, 4:30 PM IST

भारत बनाम बांग्लादेश, 2 नवंबर, बुधवार, 1:30 PM IST

भारत बनाम बी1, 6 नवंबर, रविवार, 1:30 PM IST

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, आर. अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह

स्टैंड बाई: मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर

Editor's Pick