add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

साउथ अफ्रीका से मिली हार 'वेकअप कॉल', अब टीम इंडिया... रवि शास्त्री ने दिया बड़ा बयान

टीम इंडिया के पूर्व कोच ने कहा, हार का तरीका कैंप के अंदर रणनीति में फिर से बदलाव लाने पर जोर देगा. इससे आगे टीम कॉम्बिनेशन के बारे में अपनी रणनीति पर फिर से सोचने पर मजबूर होना पड़ सकता है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 25, 2026 1:55 PM IST

भारतीय टीम को टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले सुपर-8 मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रन से हार का सामना करना पड़ा. टी20 विश्व कप इतिहास में भारत की रनों के लिहाज से यह सबसे बड़ी हार थी, इस हार के बाद भारतीय टीम की सेमीफाइनल की राह अब मुश्किल हो गई है. वहीं टीम इंडिया की इस हार पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और कोच रवि शास्त्री ने रिएक्ट किया है. रवि शास्त्री ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम को मिली हार को समय पर मिला वेक-अप कॉल बताया है.

द आईसीसी रिव्यू पर रवि शास्त्री ने कहा, यह हार टूर्नामेंट में सही समय पर आई, आप लगातार मैच जीतते हैं, तो एक दिन खराब भी होगा, मुझे खुशी है कि यह जल्दी हो गया, शायद इंडिया को इसी झटके की जरूरत थी. शास्त्री ने कहा, हार का तरीका कैंप के अंदर रणनीति में फिर से बदलाव लाने पर जोर देगा. इससे आगे टीम कॉम्बिनेशन के बारे में अपनी रणनीति पर फिर से सोचने पर मजबूर होना पड़ सकता है, वे चीजों को हल्के में नहीं लेंगे क्योंकि सुपर आठ में एक और हार जाते हैं, आपको टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा देगी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

गुरुवार के अहम मैच के लिए टीम कंपोजिशन के बारे में बात करते हुए शास्त्री ने भारत को स्पिन-फ्रेंडली भारतीय कंडीशन को ध्यान में रखते हुए एक एक्स्ट्रा स्पिनर खिलाने की सलाह दी. वह वाइस-कैप्टन अक्षर पटेल को लाने के पक्ष में हैं, जिनकी जगह पिछले मैच में वाशिंगटन सुंदर ने ली थी.

‘पटेल-सुंदर दोनों को खिलाएं, खुद को अतिरिक्त विकल्प दें’

उन्होंने कहा,मुझे लगता है कि अक्षर पटेल को वापस लाना होगा, आपको उसके अनुभव की जरूरत है. उन्होंने कहा कि मैं कहूंगा कि पटेल और सुंदर दोनों को खिलाएं, खुद को अतिरिक्त विकल्प दें, किसी भी दिन, आपके पास एक ऐसा गेंदबाज जरूर होगा जिसका दिन खराब होगा, जैसे रविवार को वरुण चक्रवर्ती का था, वह अपने बेस्ट फॉर्म में नहीं था और उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ी.

‘एक अतिरिक्त गेंदबाज का विकल्प देना होगा’

रवि शास्त्री ने कहा, अगर अक्षर पटेल खेल रहे हैं, तो वह नंबर 8 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं, आपके पास नंबर 5 पर हार्दिक पांड्या हैं, नंबर 6 पर शिवम दुबे हैं, और नंबर 7 पर वाशिंगटन सुंदर हैं. अक्षर नंबर 5 पर भी जा सकते हैं, अगर आठ बल्लेबाज टी20 क्रिकेट में काम नहीं कर सकते, तो गड़बड़ है, आप जहां चूक रहे हैं, वह यह है कि आप खुद को एक अतिरिक्त गेंदबाज का विकल्प नहीं दे रहे है, रिंकू सिंह को बाहर बैठना पड़ सकता है, उन्हें एक विशेषज्ञ बल्लेबाज की तरह आना होगा.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/