'ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले विदेश में अपने प्रदर्शन के बारे में सोचे टीम इंडिया'

21 नवंबर से शुरू होने वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत की जीत की उम्मीद की जी रही है।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 18, 2018, 03:42 PM IST

Published On Nov 18, 2018, 03:42 PM IST

Last UpdatedNov 18, 2018, 03:42 PM IST

Indian cricket team © AFP

भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर ब्रायन लारा का कहना है कि पिछली विदेशी सीरीज में अपने प्रदर्शन को लेकर टीम इंडिया को थोड़ी चिंता करनी होगी। अच्छे प्रदर्शन के बावजूद टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज हार गई थी।

लारा ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान कहा, “मुझे लगता है कि ये दिलचस्प सीरीज होगी। जाहिर है कि ऑस्ट्रेलिया को थोड़ा लड़ना होगा क्योंकि भारत काफी अच्छा क्रिकेट खेल रहा है। लेकिन घर से दूर उनका रिकॉर्ड, ऐसी चीज है जिसके बारे में उन्हें सोचने की जरूरत है। अगर वो खेल को कुछ हिस्सों में बांट लेते हैं और समझने की कोशिश करते हैं वो कहां मजबूत है और कहां मजबूत होने की जरूरत है, तो चीजें आसान हो जाएंगी।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

21 नवंबर से शुरू होने वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत की जीत की उम्मीद की जी रही है। इसकी एक वजह ये है कि ऑस्ट्रेलिया अपने दो सबसे बड़े खिलाड़ियों स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर के बिना खेल रही है। लारा से जब स्मिथ-वार्नर पर लगे बैन को हटाने की मांग पर उनके राय पूछी गई तो इस महान बल्लेबाज ने कहा, “मेरी बैन को लेकर कोई राय नहीं है।”

उन्होंने आगे कहा, “हाल में कुछ घटनाएं जरूर हुई हैं लेकिन बॉल टैंपरिंग काफी समय से यहां है। अगर आप पीछे जाएं और इतिहास उठाकर देखें, ऐसे कई लोग हैं जो टैंपरिंग से जुड़ी कई चीजों के लिए सजा भुगत चुके हैं। ये खेल में होता रहता है और ये बुरा लगता है जब कोई पकड़ा जाता है लेकिन जब कोई ये कहता है कि ये खेल में पहले से प्रचिलित नहीं है तो मुझे विश्वास नहीं होता है।”

Editor's Pick