This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
भारतीय टीम आक्रामकता में किसी से कम नहीं: धोनी
भारत टी20 विश्व कप के पहले संस्करण 2007 में विजेता बनकर लौटा था
Written by Indo-Asian News Service
Last Updated on - February 20, 2016 11:07 AM IST


भारतीय एकदिवसीय और टी20 टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी टीम आक्रामकता के मामले में किसी भी टीम से पीछे नहीं है। लाइफस्टाइल ब्रांड-सेवन के ब्रांड एम्बेसेडर चुने गए धोनी ने कहा, “जब आप आक्रामक खेल की बात करते हैं तो मुझे नहीं लगता कि भारतीय टीम इस मामले में विश्व की किसी और टीम से पीछे है। हम इस मामले पर समझौता नहीं कर सकते, लेकिन हम जानते हैं कि हमें किन दिशा निर्देशों का ध्यान रखना है।” भारत की मेजबानी में मार्च में टी20 विश्व कप शुरू हो रहा है। भारत टी20 विश्व कप के पहले संस्करण 2007 में विजेता बनकर लौटा था। ये भी पढ़ें: मैक्लम ने लगाया टेस्ट इतिहास का सबसे तेज शतक
इस विश्व कप में भारत का मुकाबला चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से 19 मार्च को धर्मशाला में होना है। इससे पहले दोनों टीमें 24 फरवरी से शुरू होने वाले एशिया कप में भी आमने-सामने होंगी। इस पर विश्व विजेता कप्तान ने कहा कि पाकिस्तान की टीम इस बार काफी अलग है। ये भी पढ़ें: विराट ने मंगाया नया फिटनेस डिवाइस
उन्होंने कहा, “पाकिस्तान की टीम इस बार काफी अलग होगी। उनके कुछ खिलाड़ी नए हैं। हम उनके खिलाफ एशिया कप और टी20 विश्व कप में खेलेंगे। हमें खेल के नियमों का ख्याल रखना होगा और खेल भावना से खेलना होगा।”
TRENDING NOW
आपको बता दें कि भारतीय टीम एशिया कप कप का अपना पहला मैच बुधवार 24 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी. अभी हाल ही में भारतीय दौरे पर आई श्रीलंकाई टीम को टीम इंडिया ने टी 20 मैच में 2-1 से हराया था। उससे पहले टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को उसी के सरजमीं पर टी 20 मैच में 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया था।
