• Home
  • News
  • India not winning icc events is not completely virat kohlis fault kamran akmal 4773674

कोहली की आलोचना पर बोले पाक बल्लेबाज- क्या गारंटी है कि दूसरा कप्तान आकर भारत को आईसीसी ट्रॉफी दिला सकता है?

भारतीय क्रिकेट टीम ने साल 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी के बाद कोई दूसरा आईसीसी खिताब नहीं जीता है।

Edited By : India.com Staff |Jun 28, 2021, 01:31 PM IST

Published On Jun 28, 2021, 01:31 PM IST

Last UpdatedJun 28, 2021, 01:31 PM IST

पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल (Kamran Akmal) ने आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Final) में हारने के बाद आलोचना झेल रहे भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) का समर्थन किया है।

कामरान का मानना है कि कोहली एक शानदार लीडर हैं और उन्हें भारतीय टीम का कप्तान बने रहना चाहिए। ‘माई मास्टर क्रिकेट कोच’ यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए, पाकिस्तान के क्रिकेटर ने कहा कि भारतीय कप्तान एक पूर्ण मैच विजेता है, लेकिन उन्हें किस्मत का साथ नहीं मिला है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अकमल ने कहा, “विराट कोहली एक बड़े खिलाड़ी और शानदार कप्तान हैं। वो आक्रामक और बहुत भावुक हैं। कोई भी कप्तान जो आया है उसने भारतीय क्रिकेट को ही आगे बढ़ाया है। इसकी शुरुआत सौरव गांगुली ने की, फिर राहुल द्रविड़ और एमएस धोनी ने कमान संभाली।”

उन्होंने कहा, “हां, सभी ने शिकायत की है कि विराट कोहली ने कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती है। लेकिन, इसके अलावा उन्होंने लगभग सब कुछ जीत लिया है। विराट कोहली के नेतृत्व में भारत ने कई सीरीज जीती हैं। वो थोड़ा बदकिस्मत रहा है, लेकिन मुझे उसकी कप्तानी की साख पर कोई संदेह नहीं है। वो एक महान कप्तान और मैच विजेता हैं।”

पाक क्रिकेटर ने आगे कहा कि भारत टीम मैनेजमेंट को ये विश्लेषण करने की जरूरत है कि वो बड़े टूर्नामेंट क्यों नहीं जीत रहे हैं। उन्होंने कहा, “ये (भारत आईसीसी इवेंट नहीं जीत रहा है) पूरी तरह से विराट कोहली की गलती नहीं है। इस बात की क्या गारंटी है कि कोई दूसरा कप्तान आकर भारत को आईसीसी ट्रॉफी दिला सकता है?”

अकमल ने आगे कहा, “एक टीम के रूप में, उन्हें विश्लेषण करना होगा कि वे बड़े मैच क्यों नहीं जीत रहे हैं। वे आखिरी स्टेज तक पहुंच जाते हैं लेकिन जीत की रेखा पार करने में असफल हो जाते हैं। केवल विराट कोहली को दोष देना गलत होगा। मेरे हिसाब से, जब तक उसे लगता है कि वो खेल सकता है, उसे कप्तान बनाए रखना चाहिए।”

Editor's Pick