भारत के वनडे टीम से हर्षित राणा हुए बाहर, प्रिंस यादव की स्क्वाड में अचानक हुई एंट्री

Harshit Rana out of ODI squad: इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में बीसीसीआई ने स्क्वाड में बड़ा बदलाव किया है. जिसमें हर्षित राणा इंजरी के चलते सीरीज से बाहर हो गए है. जिनकी जगह प्रिंस यादव को टीम में शामिल किया गया है.

Edited By : Bhaskar Tiwari |Jul 12, 2026, 04:01 PM IST

Published On Jul 12, 2026, 04:01 PM IST

Last UpdatedJul 12, 2026, 04:01 PM IST

इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में शर्मनाक हार के बाद अब भारतीय टीम 3 मुकाबले के वनडे सीरीज खेलेगी. जिसके स्क्वाड में बीसीसीआई ने बड़ा बदलाव किया है. क्योंकि गेंदबाजी ऑलराउंडर हर्षित राणा इंजरी के चलते वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह प्रिंस यादव को टीम में शामिल किया गया है. हर्षित हाल ही में चोट से उबर के वापस आए थे.

इंजरी के चलते टीम से बाहर हुए हर्षित राणा

हर्षित राणा इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज का हिस्सा थे. लेकिन उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे टी20 में दाहिने हैमस्ट्रिंग में अचानक तकलीफ होने की बात कही थी. स्कैन में पता चला कि उन्हें ग्रेड 1 हैमस्ट्रिंग चोट है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इस वजह से उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया. राणा आगे की जांच और प्रबंधन के लिए बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) को रिपोर्ट करेंगे. राणा की जगह इंग्लैंड वनडे सीरीज में दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को मौका दिया गया है.

इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव

Editor's Pick