- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India open 2022 kidambi srikanth ashwini ponnappa and 5 other test covid 19 positive 5183860
India Open 2022: बैडमिंटन टूर्नामेंट में कोरोना का प्रवेश, किदांबी श्रीकांत-अश्विनी पोनप्पा सहित 7 हुए संक्रमित
दिल्ली में इस वक्त इंडिया ओपन 2022 का आयोजन किया जा रहा है. राजधानी में रोजाना 20 हजार कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं.
Published On Jan 13, 2022, 09:37 AM IST
Last UpdatedJan 13, 2022, 09:37 AM IST
India Open 2022: दिल्ली के खेले जा रहे इंडिया ओपन 2022 में इस वक्त कोरोना वायरस का साया मंडराने लगा है. भारत के किदांबी श्रीकांत (Kidambi Srikanth), अश्विनी पोनप्पा (Ashwini Ponnappa) समेत सात खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. बेडमिंटन वर्ल्ड फेड्रेशन (Badminton World Federation) की तरफ से यह जानकारी दी गई है कि सभी सात खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिए हैं. भारत इस वक्त बुरी तरह से कोरोना वायरस की चपेट में है. देश में रोजाना दो लाख के करीब मामले सामने आ रहे हैं. वहीं, दिल्ली में भी प्रतिदिन संक्रमित होने वालों का आंकड़ा 20 हजार के करीब है. अन्य खिलाड़ियों में रितिका राहुल, त्रिशा जॉली, मिथुन मंजुनाथ, सिमरन अमन और खुशी गुप्ता शामिल हैं.