×

छठी बार किसी टी20 मैच में नहीं लगा कोई छक्का

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए इस हाइवोल्टेज मैच में कुल 18 चौके लगे लेकिन एक भी छक्का नहीं लगा।

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Updated on - February 28, 2016 2:09 PM IST

भारत और पाकिस्तान © PTI
भारत और पाकिस्तान © PTI

भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमों के बीच शनिवार को शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेले गए एशिया कप मुकाबले में एक भी छक्का नहीं लगा। यह टी20 इतिहास में छठा मौका है, जब मैदान में उतरी कोई भी टीम छक्का नहीं लगा सकी। भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर पहली बार टी20 फारमेट में खेले जा रहे एशिया कप में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की। भारत ने अपने पहले मैच में बांग्लादेश को 45 रनों से हराया था। भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए इस हाइवोल्टेज मैच में कुल 18 चौके लगे लेकिन एक भी छक्का नहीं लगा। भारत ने 10 चौके लगाए जबकि पाकिस्तान की ओर से आठ चौके लगे। ये भी पढ़ें: तो ये रहा टीम इंडिया के जीत के पांच सबसे बड़े कारण

भारत ने पाकिस्तान को 83 रनों पर समेटकर पांच विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली। भारत की ओर से विराट कोहली ने 49 रनों की पारी खेली। विराट गलत अंपायरिंग के कारण अपने अर्द्धशतक से चुक गए। भारत पहली बार ऐसे किसी मैच का हिस्सा बना, जिसमें उसकी ओर से एक भी छक्का नहीं लगा लेकिन पाकिस्तान के साथ ऐसा दूसरी बार हुआ है।

TRENDING NOW

इससे पहले, 2010 में कार्ड्रिफ में इंग्लैंड के साथ हुए मुकाबले में दोनों टीमों ने 223 रन बनाए थे, लेकिन किसी भी टीम को ओर से एक भी छक्का नहीं लग सका था। आपको बता दें कि एशिया कप में कल खेले गए मैच में पाकिस्तान अपना पहला मैच खेल रही थी और उसका पहला मैच अपने चिरप्रतिद्वंदी टीम भारत से हुआ जिसमें पाकिस्तानी टीम को करारी हार मिली। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने अपना विजय अभियान जारी रखा।