×

भारत -पाक सीरीज लगभग ना - अनुराग ठाकुर

इतने कम समयावधि में श्रृंखला का आयोजन संभव नहीं है

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Updated on - December 20, 2015 11:26 AM IST

बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर © IANS
बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर © IANS

नई दिल्ली | भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव अनुराग ठाकुर ने शनिवार को पाकिस्तान के साथ प्रस्तावित द्विपक्षीय श्रृंखला की संभावना को लगभग खारिज कर दिया। अनुराग ने कहा कि अब दोनों ही देशों के क्रिकेट बोर्डो के लिए इतने कम समय में श्रृंखला आयोजित करना लगभग असंभव हो चुका है। दोनों क्रिकेट बोर्डो के बीच इसी महीने श्रीलंका की मेजबानी में सीमित ओवरों की श्रृंखला खेली जानी थी। लेकिन भारत सरकार से इस श्रृंखला के लिए सहमति न मिलने की सूरत में बीसीसीआई पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से मिले लिखित सवाल का जवाब नहीं दे सका। भारतीय क्रिकेट टीम अब अगले महीने आस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने वाली है, ऐसे में भारत और पाकिस्तान के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय श्रृंखला की संभावना लगभग खत्म हो चुकी है।

अनुराग ने शनिवार को पत्रकारों से कहा, “इतने कम समयावधि में श्रृंखला का आयोजन संभव नहीं है। अगर हमें अगले सप्ताह सरकार से इसकी अनुमति मिल भी जाती है तो भी इतने कम समय में श्रृंखला का आयोजन लगभग असंभव है। सबसे अहम है कि सारा आयोजन पीसीबी को करना है।”

TRENDING NOW

तीन अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय और दो अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैचों की श्रृंखला के लिए दो समयावधि, 15 दिसंबर से चार जनवरी और 19 दिसंबर के चार जनवरी का प्रस्ताव विचारार्थ है।लेकिन उधर पाकिस्तान को भी अगले महीने न्यूजीलैंड का दौरा करना है। ऐसे में अब भारत सरकार से अनुमति मिलने के बावजूद श्रृंखला का आयोजन लगभग असंभव हो चुका है। ये भी पढ़े: मनोज प्रभाकर अफगानिस्तान के बॉलिंग कोच नियुक्त