आईसीसी टी20 विश्व 2020 में एक ग्रुप में नहीं खेलेंगे भारत-पाकिस्तान

टी20 रैंकिंग के आधार पर भारत और पाकिस्तान को अलग अलग ग्रुप में रखा गया है।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 31, 2019, 03:25 PM IST

Published On Jan 31, 2019, 03:25 PM IST

Last UpdatedJan 31, 2019, 03:25 PM IST

India-Pakistan Asia cup. (Getty Images)

आईसीसी के किसी भी टूर्नामेंट में अमूमन भारत और पाकिस्तान को एक ग्रुप में रखा जाता है लेकिन 2020 में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप में ऐसा देखने को नहीं मिलेगा। इन दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी टीमों को अलग अलग ग्रुप में रखा गया है।

ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड ने जीता चौथा वनडे, भारत के क्लीन स्वीप का सपना टूटा

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

क्रिकेट काउंसिल के प्रमुख डेविड रिचर्डसन ने इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने पीटीआई से कहा, ‘‘निश्चित तौर पर क्रिेकट प्रेमी इन दोनों टीमों को आपस में खेलते हुए देखना चाहते हैं लेकिन हमने रैंकिंग के आधार ग्रुप तैयार किए। इस मामले में पाकिस्तान रैंकिंग में नंबर एक और भारत नंबर दो पर था और इसलिए उन्हें अलग अलग ग्रुप में जगह मिली। ग्रुप की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिये हम रैंकिंग का सहारा लेते हैं। ये दोनों टीमें सेमीफाइनल या फाइनल में पहुंचने पर आपस में भिड़ सकती हैं।’’

भारत की मेजबानी पर कोई खतरा नहीं

आईसीसी टूर्नामेंटों के आयोजन पर करों में छूट नहीं मिलने पर भारत की मेजबानी को खतरे संबंधी सवाल पर रिचर्डसन ने कहा, ‘‘हमारे लिए पैसा महत्व रखता है लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि इससे भारत की मेजबानी को खतरा है।’’
भारत 2021 में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप और 2023 में वनडे विश्व कप की मेजबानी करेगा।

मैच फिक्सिंग पर कड़ा रुख

आईसीसी मुख्य कार्यकारी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फिक्सिंग की किसी भी तरह की संभावना से इन्कार किया और कहा कि विश्व संस्था इस खेल को भ्रष्टाचार से दूर रखने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

ये भी पढ़ें: विश्व कप जीतने की प्रबल दावेदार है संतुलित भारतीय टीम: डेविड रिचर्डसन

उन्होंने कहा, ‘‘आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई अच्छी तरह से काम रही है। वो खिलाड़ियों के व्यवहार पर भी निगरानी रखती है। हमारी पूरी कोशिश रहती है ऐसे लोगों को टीमों और खिलाड़ियों से दूर रखा जाए जो मैच फिक्स करने की फिराक में रहते हैं। खिलाड़ियों को इस बारे में शिक्षित करना बेहद जरूरी है। अच्छी बात ये है कि खिलाड़ी अब खुद ही रिपोर्ट करते हैं।’’

Editor's Pick