×

टी20 विश्व कप 2016: धर्मशाला में भारत-पाकिस्तान मैच पड़ा खटाई में!

भारत और पाकिस्तान के बीच 19 मार्च 2016 को टी20 विश्व कप का मैच धर्मशाला में खेला जाना था।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - March 1, 2016 5:16 PM IST

भारतीय टीम  © AFP
भारतीय टीम © AFP

भारत और पाकिस्तान के बीच 19 मार्च 2016 को टी20 विश्व कप का मैच धर्मशाला में खेला जाना था, लेकिन कुछ राजनैतिक कारणों के चलते यह आयोजन खटाई में पड़ता नजर आ रहा है। कुछ राजनेताओं ने बॉर्डर पर पाकिस्तान के साथ संबंध तल्ख होने के कारण मैच को धर्मशाला पर ना करवाए जाने को लेकर अपना विरोध दर्ज करवाया है। इस संबंध में हिमाचल प्रदेश के सीएम ने होममिनिस्ट्री से सुरक्षा की मांग को लेकर अपनी असहति दर्ज करवाई है और दलीले पेश करते हुए कहा है कि धर्मशाला में भारत और पाकिस्तान का मैच कराए जाने का यह सही समय नहीं है। इसके पहले टी20 विश्व कप में पाकिस्तान टीम के सम्मिलित होने को लेकर संकट के बादल छाए हुए थे जब पाकिस्तान सरकार ने पाकिस्तान टीम को टी20 विश्व कप में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं दी थी। ये भी पढ़ें: किंग्स इलेवन पंजाब ने आनंद चुलानी को टीम का हाई परफॉर्मेस कोच चुना

लेकिन एक बार फिर से एक नई मुसीबत ने दस्तक दे दी है जिसने दोनों देशों के क्रिकेटप्रेमियों को बेहद निराश किया है। लेकिन इसी बीच सेंट्रल होममिनिस्ट्री ने हिमाचल प्रदेश सरकार को जवाब देते हुए अपनी चिंता जाहिर की है और कहा है कि यह एक बड़ा टूर्नामेंट है और सुरक्षा बेहद अहम है। साथ ही मंत्रालय ने यह भी कहा है कि राज्य और बीसीसीआई मिलकर मामले को सुलझाएं।

TRENDING NOW

सीएम के बयान पर अपनी बात रखते हुए लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी के सांसद ठाकुर ने कहा कि राज्य को महीनों पहले कार्यक्रम की जानकारी थी और उस समय उन्होंने ऐसी किसी चिंता के बारे में नहीं बताया। ठाकुर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘वर्ल्ड कप मैचों के आयोजन स्थल का फैसला एक साल पहले किया गया था, मैचों का आवंटन छह महीने पहले किया गया। दुनियाभर के लोगों ने बुकिंग करा ली है और अंतिम समय में इस तरह का बयान देना उचित नहीं है।’’ भारतीय टीम अभी बांग्लादेश में एशिया कप टी20 खेलने में व्यस्त है। भारतीय टीम ने 27 फरवरी को खेले गए मैच में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था।