- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India Red vs India Blue, 2nd Match: Match ends in draw; India Red top the table
दिलीप ट्रॉफी 2017: इंडिया रेड और इंडिया ब्लू के बीच मैच हुआ ड्रॉ
इस मैच में बाबा इंद्रजीथ ने शानदार 200 रनों की पारी खेली।
Published On Sep 16, 2017, 10:53 PM IST
Last UpdatedSep 16, 2017, 10:53 PM IST

दिलीप ट्रॉफी 2017 में दिनेश कार्तिक की कप्तानी वाली इंडिया रेड और सुरेश रैना की कप्तानी वाली इंडिया ब्लू के बीच खेला गया मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इसके साथ ही इंडिया रेड के 6 अंको हो गए हैं और वे प्वाइंट टेबल में शीर्ष पर पहुंच गए हैं। कानपुर के ग्रीन पार्क में खेले गए इस मुकाबले में मैच के आखिरी दिन इंडिया रेड अपनी दूसरी पारी में 5 विकेट पर 135 रन बना पाई और इसके साथ ही मैच को ड्रॉ घोषित कर दिया गया। उस वक्त दिनेश कार्तिक 6 रन बनाकर क्रीज पर थे वहीं बाबा अपराजित 24 रन बनाकर क्रीज पर थे।
इससे पहले इंडिया रेड के कप्तान दिनेश कार्तिक ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहली पारी में इंडिया रेड ने बाबा इंद्रजीथ के 200, प्रियांक पांचाल के 36, सुदीप चटर्जी के 34 और विजय गोहिल के 34 रनों की बदौलत 383 रनों का स्कोर खड़ा किया। इंडिया ब्लू की ओर से अंकित राजपूत ने सर्वाधिक 3, जयदेव उनादकट और मनोज तिवारी ने 2-2 विकेट झटके। वहीं पंकज कुमार राव और अक्षय वखारे ने 1-1 विकेट झटके।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया ब्लू की ओर से हनुमा विहारी ने 105 और दीपक हुड्डा ने 133 रनों की पारी खेली। इनके अलावा सुरेश रैना ने 52 और जयदेव उनादकट ने 57 रन बनाए। इस तरह से इंडिया ब्लू ने पहली पारी में 444 रन बनाए और इंडिया रेड पर पहली पारी के आधार पर 61 रनों का बढ़त ले ली। इंडिया रेड की ओर से कर्ण शर्मा ने सर्वाधिक 5, बासिल थांपी और विजय गोहिल ने 2-2 और चामा मिलिंद ने 1 विकेट लिया। [ये भी पढ़ें: चेन्नई वनडे: यह भारतीय खिलाड़ी चोटिल होकर हुआ बाहर, अब इस दिग्गज की हुई वापसी]
जवाब में चौथी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया रेड ने अपने दो विकेट 29 रनों पर ही गंवा दिए। ऐसे में लगा कि हार उनके सिर पर मंडरा रही है। लेकिन तभी ऋषभ पंत ने ताबड़तोड़ 23 गेंदों में 46 रनों की पारी खेली और बाद में दिन का खेल खत्म होने तक इंडिया ने 5 विकेट पर 135 का स्कोर बना लिया था और इस तरह से मैच ड्रॉ हो गया।