- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India Red vs India Green, 1st Match: India Red need 3 wickets to win
दिलीप ट्रॉफी: हार की कगार पर खड़ी इंडिया ग्रीन, इंडिया रेड को तीन विकटों की दरकार
सुरेश रैना अभी तक अपनी टीम की ओर से इस मैच में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
Published On Aug 26, 2016, 01:00 PM IST
Last UpdatedAug 26, 2016, 01:00 PM IST

इंडिया रेड और इंडिया ग्रीन के बीच दिलीप ट्रॉफी का पहला मैच तीसरे दिन की खेल की समाप्ति पर निर्णायक मोड़ ले चुका है और चौथे दिन इस मैच में निर्णय आने की उम्मीदें पूरी तरह से बंध चुकी हैं। चौथी पारी में 497 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया ग्रीन ने 217/7 का स्कोर बना लिया है। ऐसे में वे हार की कगार पर नजर आ रहे हैं क्योंकि उन्हें अंतिम दिन 280 रन बनाने हैं और उनके हाथ में सिर्फ 3 विकेट शेष हैं। अभी क्रीज पर कप्तान सुरेश रैना 42* और अशोक डिंडा 10* रन बनाकर खेल रहे हैं।
इससे पहले इंडिया रेड ने अपनी पहली पारी में 161 रनों का स्कोर बनाया था। इस दौरान अभिनव मुकुंद उनके सर्वोच्च स्कोरर रहे थे और उन्होंने 77 रन बनाए थे। वहीं युवराज सिंह महज 4 रन बनाकर आउट हो गए थे। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया ग्रीन महज 151 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी और उनकी तरफ से सौरभ तिवारी ने सर्वाधिक 50 रन और सुरेश रैना ने 35 रन बनाए थे। तीसरी पारी में इंडिया रेड ने अपने आपको संभाला और दो बल्लेबाजों अभिनव मुकुंद(169) व सुदिप चटर्जी(114) के शतकों की बदौलत 486 का स्कोर खड़ा किया। लेकिन इस दौरान फिर से युवराज असफल रहे और महज 10 रन बनाकर आउट हो गए।
497 रनों का पीछा करने जब इंडिया ग्रीन उतरी तो उसने शुरुआत तो धमाकेदार की और 9.2 ओवरों में 66 रन जोड़ दिए लेकिन इसी स्कोर पर जलज सक्सेना आउट हो गए। दूसरे विकेट के लिए उथप्पा और पार्थिव के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई और टीम का स्कोर 122 तक पहुंचा। इसी बीच विकटों का पतझड़ शुरू हो गया और टीम ने 199 रनों तक अपने 7 विकेट गंवा दिए। जाहिर है कि मैच तो उनके हाथ से तब ही निकल गया था जब इंडिया रेड ने अपनी दूसरी पारी में 486 न बना डाले थे लेकिन इंडिया ग्रीन के बल्लेबाजों ने लगातार खराब स्ट्रोक खेलकर अपने विकेट गंवाए।