add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

टीम इंडिया को हराना नामुमकिन है ? जानिए क्यों?

लगातार 6 वनडे सीरीज जीती टीम इंडिया

user-circle cricketcountry.com Written by Gunjan Tripathi
Last Published on - October 2, 2017 10:53 AM IST

नागपुर वनडे में 7 विकेट से जीत हासिल करते ही टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज 4-1 से जीत ली। वनडे में टीम इंडिया की ये लगातार छठी सीरीज जीत है। भारतीय वनडे टीम की जीत का ये सिलसिला साल 2016 में शुरु हुआ। साउथ अफ्रीका से घरेलू सीरीज में 3-2 मात खाने के बाद जनवरी 2016 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई टीम इंडिया को 4-1 शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। रोहित शर्मा इस सीरीज पर भारत के सबसे सफल बल्लेबाज रहे लेकिन बाकी टीम का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं था। लगातार दो बड़ी टीमों से हारने के बाद भारतीय टीम ने 11 जून 2016 को जिम्बाब्वे का दौरा किया और यहां से शुरू हुई जीत की कहानी।

भारत का जिम्बाब्वे दौरा: दौरे के लिए चुनी गई युवा खिलाड़ियों से सजी इस भारतीय टीम की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी कर रहे थे। जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत ने आसानी से 3-0 से जीत हासिल की। इस दौरे पर खेली गई वनडे सीरीज में केएल राहुल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया था। [ये भी पढ़ें: नागपुर वनडे में रोहित शर्मा के शतक जड़ने के बाद ट्विटर पर मचा धमाल]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज: विदेशी दौरे से लौटी भारतीय टीम को घर पर न्यूजीलैंड टीम की मेजबानी करनी थी। 8 अक्टूबर से शुरू हुए न्यूजीलैंड के भारत दौरे पर पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली गई। भारत ने इस सीरीज में 3-2 से जीत दर्ज की। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत की ये आखिरी वनडे सीरीज थी।

धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद इंग्लैंड की मेजबानी: साल 2017 की शुरुआत में ही धोनी ने वनडे और टी20 टीम की कप्तानी से छोड़ दी, जिसके बाद विराट कोहली को ये जिम्मेदारी सौंपी गई। वनडे टीम का कप्तान बनने के बाद कोहली ने सबसे पहले इंग्लैंड टीम का सामना किया। जनवरी 2017 में भारत दौरे पर आई इंग्लैंड टीम को टेस्ट, वनडे और टी20 सभी फॉर्मेट में हार का सामना करना पड़ा। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से जीत हासिल की। [ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने लगाया 14वां वनडे शतक, साथ ही बना डाले 4 बड़े रिकॉर्ड] 

चैंपियंस ट्रॉफी में हार के बाद वेस्टइंडीज-श्रीलंका का दौरा: इसके बाद भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज का दौरा किया। पांच मैचों की इस सीरीज में भारत ने 3-1 से जीत हासिल की। वेस्टइंडीज के बाद भारत ने श्रीलंका दौरे पर खेली पांच मैचों की वनडे सीरीज 5-0 से जीती।

कंगारुओं की मेजबानी: जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में टीम इंडिया ने 4-1 से जीत दर्ज की। इसी के साथ टीम इंडिया ने लगातार 6 वनडे सीरीज जीतने का कीर्तिमान हासिल किया।