Team India टेस्ट रैंकिंग में टॉप पर कायम, कोच Ravi Shastri ने लिखा इमोशनल मैसेज

टीम इंडिया टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 पायदान पर है, जबकि न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर मौजूद है.

Edited By : India.com Staff |May 14, 2021, 11:01 AM IST

Published On May 14, 2021, 11:01 AM IST

Last UpdatedMay 14, 2021, 11:01 AM IST

ICC द्वारा जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय टीम (Team India) टॉप पर कायम है. टीम इंडिया 121 रेटिंग के साथ पहले, जबकि न्यूजीलैंड 120 रेटिंग के साथ दूसरे पायदान पर है. दोनों टीमें 18-22 जून के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में भिड़ेंगी. वहीं इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को नीचे खिसकाकर तीसरा स्थान हासिल कर लिया है. इंग्लैंड के 109 रेंटिंग है, जबकि ऑस्ट्रेलिया के उससे एक अंक कम है.

टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री भारत के इस प्रदर्शन से काफी खुश हैं. उन्होंने रैंकिंग जारी होने के बाद एक ट्वीट किया, जिसने सभी फैंस का दिल जीत लिया. रवि शास्त्री ने लिखा, “इस टीम ने नंबर-1 टीम बनने के लिए दृढ़ संकल्प और अटूट फोकस दिखाया है. इसे लड़कों ने ईमानदारी से कमाया है. बीच में ही नियम बदले, लेकिन टीम ने हर बाधाओं को पार किया. मेरे लड़कों ने मुश्किल समय में मुश्किल क्रिकेट खेला है. इस बिंदास क्रिकेटरों पर मुझे बेहद ज्यादा गर्व है.”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बता दें कि बांग्लादेश को 2-0 से हराने और श्रीलंका के साथ 0-0 से सीरीज ड्रॉ खेलने के बाद वेस्टइंडीज 84 अंकों के साथ आठवें से छठे स्थान पर पहुंच गया है, जो साल 2013 के बाद से उसकी बेस्ट रैंकिंग है. पाकिस्तान ने तीन अंक जरूर अर्जित किए हैं, लेकिन वह पांचवें नंबर पर ही बरकरार है. दक्षिण अफ्रीका अपने इतिहास की अब तक की सबसे खराब रैंकिग सातवें और श्रीलंका आठवें नंबर पर है.

वहीं बांग्लादेश ने पांच अंक गंवाया है, लेकिन वह नौवें नंबर पर कायम है, जबकि जिम्बाब्वे ने आठ अंक जुटाए हैं और इसके बाद भी वह अभी भी बांग्लादेश से नौ अंक पीछे है.

Editor's Pick