- क्रिकेट न्यूज़
- News
- india s squads for south africa t20is announced bumrah and harshal returns
IND vs SA T20I SQUAD : साउथ अफ्रीका टी20 के लिए भारतीय टीम ने की घोषणा, बुमराह और हर्षल पटेल की हुई वापसी
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20I सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। नीचे देखें क्या है भारतीय टीम का स्क्वाड...
Published On Sep 12, 2022, 05:58 PM IST
Last UpdatedSep 12, 2022, 05:58 PM IST
IND V SA
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20I सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में 15 सदस्यीय भारतीय टीम चुनी गई है जिसमें जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल को शामिल किया गया है। जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल चोट के कारण एशिया कप में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की T20I का आगाज 28 सितंबर से होगा।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आर. अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह
यह भी पढ़े – T20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की वापसी
भारत VS साउथ अफ्रीका T20I सीरीज शेड्यूल :
28 सितंबर – पहला T20, ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम
2 अक्टूबर – दूसरा T20, बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी
4 अक्टूबर – तीसरा T20, होल्कर क्रिकेट स्टेडियम, इंदौर
यह भी पढ़े – IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20I सीरीज के लिए टीम इंडिया घोषित, धाकड़ गेंदबाजों की हुई वापसी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20I सीरीज के लिए भारतीय टीम:-
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, आर. अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।
हार्दिक पंड्या और, अर्शदीप सिंह और भुवनेश्वर कुमार साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान एनसीए में कंडीशनिंग कैंप में रहेंगे।