- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India scared to play against Pakistan, says Shahryar Khan
पाकिस्तान ने भारत को दी खुली चुनौती, दम है तो हमसे भिड़े टीम इंडिया
पाकिस्तान ने दावा किया कि भारत हमसे खेलने में डरता है
Published On Jul 06, 2017, 03:32 PM IST
Last UpdatedJul 06, 2017, 03:32 PM IST

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद पाकिस्तान ने भारत को खुली चुनौती दी है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शहरयार खान ने भारत को चुनौती देते हुए कहा कि भारत पाकिस्तान में उनके खिलाफ सीरीज खेल कर दिखाए। शहरयार खान ने दावा किया कि भारत पाकिस्तान से खेलने में डर रहा है। शहरयार खान ने कहा, ”खिताब जीतने के बाद हम भारत को चुनौती देते हैं कि वो आएं और हमारे खिलाफ सीरीज खेलें।” ये भी पढ़ें: क्रिकेट के खेल में मनाया गया दुनिया का सबसे ‘अजीबोगरीब जश्न’
शहरयार ने आगे कहा, ”भारत हमारी टीम से डरता है। भारत कहता है कि हम सिर्फ आईसीसी मैचों में पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे। इस जीत के बाद हर टीम हमारे साथ खेलना चाहती है। हम वेस्टइंडीज, श्रीलंका और बांग्लादेश से बातचीत कर रहे हैं और हो सकता है कि वो हमारे खिलाफ टी20I सीरीज खेलें। इस जीत ने हमारे देशवासियों के अंदर खुशियां भरी हैं। देश के लोग एकजुट नजर आ रहे हैं। हमें इस जीत की बहुत जरूरत थी।”
शहरयार ने खिलाड़ियों से फिटनेस पर ध्यान देने के लिए कहा। साथ ही सरफराज अहमद को टेस्ट कप्तान बनाए जाने पर शहरयार ने कहा, ”मैंने इंजमाम और दूसरे खिलाड़ियों से सरफराज के बारे में चर्चा की थी। मुझे लगा कि सरफराज टेस्ट कप्तानी के लिए सबसे अच्छे खिलाड़ी हैं। जब मैं उनसे मिला और पूछा कि क्या आप टेस्ट कप्तान बनना चाहेंगे, तो उन्होंने कहा, जैसा आपको ठीक लगे। इसके बाद हमने उन्हें टेस्ट कप्तान घोषित कर दिया।” पाकिस्तान की टीम ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत को हराकर खिताब पर पहली बार कब्जा जमाया था।