पाकिस्तान के खिलाफ भारत का धाकड़ रिकॉर्ड, T20I में पहली बार यह कारनामा
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ पावरप्ले में पहली बार 50 का आंकड़ा पार किया। इसके साथ ही यह पाकिस्तान के खिलाफ उसका सबसे तेज 100 भी था।
Published On Sep 04, 2022, 09:15 PM IST
Last UpdatedSep 04, 2022, 09:15 PM IST
rahul and rohit
एशिया कप 2022 के सुपर 4 के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ताबड़तोड़ शुरुआत की। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए। रविंद्र जडेजा के चोट की वजह से बाहर होने के बाद कप्तान रोहित को कई बदलाव करने पड़े।
भारतीय टीम ने रवि बिश्नोई और दीपक हुड्डा को शामिल किया। इसके साध ही हांगकांग के खिलाफ मुकाबले में आराम दिए जाने के बाद हार्दिक पंड्या की भी टीम में वापसी हुई।
भारत के लिए रोहित शर्मा और केएल राहुल ने तेज शुरुआत की। दोनों ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों के खिलाफ जमकर हमला बोला। भारत ने 26 गेंद पर 50 रन पूरे किए। पाकिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनैशनल में यह उसकी सबसे तेज फिफ्टी रही। पावरप्ले में भारतीय टीम ने 62 रन बनाए। यह भी पाकिस्तान के खिलाफ पावरप्ले में उसका बनाया सबसे बड़ा स्कोर था।
इससे पहले भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनैशनल में पावरप्ले में कभी 50 का आंकड़ा पार नहीं किया था। साल 2012 में दिसंबर में पावरप्ले में 48 रन बनाए थे। यानी भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।
भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ 10.4 ओवर में 100 रन का स्कोर पार किया। यह पाकिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनैशनल में भारत का सबसे तेज 100 है।