Jay Jaiswal
जय जायसवाल क्रिकेटकंट्री हिंदी में बतौर सीनियर राइटर कार्यरत हैं
Written by Jay Jaiswal
Last Updated on - January 12, 2016 12:47 PM IST


भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में खेले जा रहे पहले एकदिवसीय मैच में भारत टीम ने रोहित शर्मा और विराट कोहली की शानदार पारियों की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 310 रन का लक्ष्य दिया है। भारत के लिए रोहित शर्मा ने शानदार शतक जमाते हुए 171* रन की पारी खेली रोहित ने अपनी पारी में 13 चौके और 7 छक्के लगाए। रोहित शर्मा का साथ देते हुए उपकप्तान विराट कोहली ने भी शानदार अर्धशतक जमाया। कोहली ने अपनी 91 रन की पारी में 9चौके और 1 छक्का जमाया। विराट और रोहित ने शुरू से ही ऑस्ट्रेलिया गेंदबाजों पर आक्रमण करते हुए उनको भारतीय बल्लेबाजी पर हावी होने का मौका नहीं दिया। भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 3 विकेट खोकर 309 रन बनाए।
पर्थ के वाका में टॉस जीतकर भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम की पहला झटका जल्दी ही लग गया। शिखर धवन मात्र 9 रन बनाकर जॉश हेज़लवुड की गेंद पर आउट हो गए। लेकिन इसके बाद विराट और रोहित ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर आक्रमण करना शुरू किया। दोनों ने मैदान के चारों ओर शॉट लगाते हुए तेजी से रन बनाए। रोहित और विराट ने 36 के स्कोर पर पहला विकेट गंवाने वाली भारतीय टीम को 21.3 ओवर 100 रन तक पहुंचा दिया। रोहित शर्मा ने 19.2 ओवर में जहां एक रन लेकर अपने पचास रन पूरे किये तो विराट कोहली ने छक्के के साथ पचास रन पूरा किया। भारत ने अपने 200 रन 38.4 ओवर में पूरा किया। इसी बीच रोहित शर्मा ने अपना 9वां अंतराष्ट्रीय शतक पूरा किया। ALSO READ: लाइव क्रिकेट ब्लॉग, हिन्दी में: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, पहला एकदिवसीय, वाका, पर्थ में
रोहित ने अपने शतक पूरा करने के लिए 122 गेंदों का सामना किया। रोहित शर्मा शतक बनाने के बाद और ज्यादा आक्रामक हो गए, पारी के 40वें ओवर में शर्मा ने बोलेंड को तीन चौके लगाए। इधर दूसरे छोर पर विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर प्रहार जारी रखा। हांंलाकि विराट इस मैच में शतक जमाने से चूक गए लेकिन फॉकनर की गेंद पर आउट होने से पहले कोहली ने 9 चौकों और 1 छक्के की मदद से 91 रन बनाए। कोहली के आउट होने के बाद विकेट पर उतरे कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी भी कुछ खास नहीं कर सके और 18 रन बनाकर फॉकनर का शिकार बने। रोहित शर्मा 171 रन बनाकर अंत तक नाबाद रहे। भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 3 विकेट खोकर 309 रन बनाए।
मिचेल स्टार्क की गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी साधारण दिखी। स्कॉट बोलैंड और जोएल पेरिस भारतीय बल्लेबाजों पर कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ सके। हेजलवुड पर ऑस्ट्रेलिया आक्रमण की जिम्मेदारी का दबाव दिखा। उनकी गेंदों को खेलने में रोहित और विराट को कोई दिक्कत महसूस नहीं हुई। ऑस्ट्रेलिया के लिए जेम्स फॉकनर सबसे सफल गेंदबाज रहे उन्होने 2 विकेट चटकाए।ALSO READ: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले वनडे का फुल स्कोरकार्ड
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
