इंग्लैंड के खिलाफ इस गेंदबाज को मौका दे भारत, पूर्व कप्तान ने सूर्या और गंभीर को दी सलाह
इंग्लैंड के खिलाफ इस गेंदबाज को मौका दे भारत, पूर्व कप्तान ने सूर्या और गंभीर को दी सलाह
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन चाहते हैं कि भारत इस मैच में इस स्पिनर को मौका दे.
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - March 5, 2026 5:20 PM IST
कुलदीप यादव के बारे में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने दिया बड़ा बयान
T20 World Cup 2026 IND vs ENG: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम को चाहिए कि वह कुलदीप यादव को मौका दे. पूर्व कप्तान का मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ कुलदीप का रिकॉर्ड उसे एक मजबूत दावेदार बनाता है.
इस टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का गेंदबाजी आक्रमण लगभग तय ही लगा है. अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती भारतीय टीम के स्पिनर्स रहे हैं. वहीं वॉशिंगटन सुंदर को ग्रुप स्टेज में आजमाया गया था. स्पिनर्स ने जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह की पेस बैटरी का अच्छा साथ दिया है.
Add Cricket Country as a Preferred Source
कुलदीप ने इस टूर्नामेंट में अभी तक सिर्फ एक ही मैच खेला है. भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ बाएं हाथ के इस कलाई के स्पिनर को आजमाया था. इस मैच में उन्होंने 14 रन देकर एक विकेट हासिल किया था.
‘इंग्लैंड के खिलाफ कुलदीप को मिलना चाहिए मौका’
क्रिकबज के साथ बातचीत में वॉन ने कहा कि उन्हें लगता है कि इंग्लैंड की बल्लेबाजी के खिलाफ कुलदीप बहुत उपयोगी साबित हो सकते हैं.
उन्होंने कहा, ‘मैं कुलदीप यादव को मौका दूंगा. पिछले कुछ साल में कुलदीप ने इंग्लैंड को किसी भी फॉर्मेट में परेशान किया है. वह हमेशा ऐसे गेंदबाज रहे हैं जिन्हें समझने में इंग्लैंड के बल्लेबाजों को हमेशा परेशान किया है. क्या आपको तिलक वर्मा और शिवम दूबे को बल्लेबाजी क्रम में नीचे भेजने की जरूरत है? इसकी जगह, मैं इंग्लैंड की इस बल्लेबाजी क्रम के खिलाफ बाएं हाथ के लेग स्पिनर को मौका देना चाहूंगा. मुझे नहीं पता कि कुलदीप फॉर्म में हैं या नहीं, क्योंकि वह खेले नहीं हैं. लेकिन इंग्लैंड के बल्लेबाजों के खिलाफ उन्हें मौका देना भारत के लिए अच्छा रहेगा.’
हालांकि वॉन ने माना कि भारतीय टीम शायद मौजूदा संतुलन के साथ ही जाए. बजाय इसके कि इस नॉकआउट मुकाबले में आकर कोई बदलाव करे.
गंभीर बल्लेबाजों को देते हैं तरजीह
उन्होंने कहा, ‘लेकिन गौतम गंभीर का इतिहास रहा है कि वह आम तौर पर बल्लेबाजी अधिक रखते हैं. वह टी20 टीम को यूं तैयार करते हैं जाहां आपके पास असल में 7,8 और 9 नंबर पर मजबूत बल्लेबाज हों. तो मुझे लगता है कि ऐसा नहीं होगा कि कुलदीप को जगह मिले. लेकिन इस इंग्लिश बल्लेबाजी के खिलाफ कुलदीप को मौका देना सही रहेगा.’
इंग्लैंड के खिलाफ कैसा है कुलदीप का रिकॉर्ड
कुलदीप यादव ने इंग्लैंड के खिलाफ 18 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. इन मैचों में उन्होंने 43 विकेट लिए हैं. वहीं उन्होंने तीन ही टी20 इंटरनेशनल मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेले हैं और उनमें 8 विकेट अपने नाम किए हैं. इस दौरान 77 रन दिए हैं. इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में उनका इकॉनमी रेट 6.41 का है.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.