संकल्प और प्रतिभा के दम पर भारत ने इंग्लैंड से हाथ से लॉर्ड्स टेस्ट छीन लिया: VVS लक्ष्मण

भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को लॉर्ड्स टेस्ट में 151 रनों से हराया।

Edited By : India.com Staff |Aug 18, 2021, 02:13 PM IST

Published On Aug 18, 2021, 02:13 PM IST

Last UpdatedAug 18, 2021, 02:13 PM IST

वीवीएस लक्ष्मण (AFP)

पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने लॉर्ड्स के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ भारत को मिली जीत की सराहना की है। लक्ष्मण का कहना है कि ये शानदार जीत पूरी टीम के साझे प्रयास का नतीजा रही।

टाइम्स ऑफ इंडिया के अपने कॉलम में लक्ष्मण ने कहा, “क्या शानदार जीत! लॉर्ड्स पर पांच दिन में, मुझे जो सबसे अच्छा लगा वो थी टीम की ऊर्जा और खेल भावना। हां, वो बेहद प्रतिभावान है लेकिन ये साल में पहला मौका नहीं है जब वो संकल्प और रवैया के दम पर आगे बढ़ सके जबकि परिस्थितियां इंग्लैंड के पक्ष में झुकी हुईं थी।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

लक्ष्मण ने नौवें विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी बनाकर भारतीय टीम को जीत का मौका दिलाने वाले मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह की भी जमकर तारीफ की।

उन्होंने कहा, “अक्सर,खेल पलटने के लिए केवल एक साझेदारी की जरूरत होती है। लेकिन जब ये साझेदारी अप्रत्याशित खिलाड़ियों से आती है तो इससे कैंप का मू़ड बदल जाता है। जब जसप्रीत बुमराह क्रीज पर मोहम्मद शमी का साथ देने आए और भारत को 200 से ज्यादा की बढ़त दिलाई तो यही हुआ।”

उन्होंने आगे कहा, “जेम्स एंडरसन के खिलाफ अपने ओवर के बाद बुमराह ने इसी तरह के स्वागत की उम्मीद की होगी। हालांकि उसने इससे अच्छे से संभाला, जिस वजह से इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने गलती की।”

Editor's Pick