- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India Squad announced for England ODI Series Shubman Gill Captain Gurnoor Barar Harshit Rana included
IND VS ENG: इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए कोहली- बुमराह की वापसी, यशस्वी जायसवाल बाहर
भारतीय टीम में हर्षित राणा की वापसी हुई है. वहीं अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में प्रभावित करने वाले गुरनूर बरार को भी मौका दिया गया है.
Published On Jun 21, 2026, 01:56 PM IST
Last UpdatedJun 21, 2026, 01:56 PM IST
India Squad
India Squad: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया वनडे सीरीज खेलेगी. इस टीम में हर्षित राणा की वापसी हुई है. वहीं गुरनूर बरार को भी मौका दिया गया है. विराट कोहली को भी टीम में जगह मिली है, वहीं जसप्रीत बुमराह भी टीम में वापस लौटे हैं. 14 जुलाई को तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा.
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में एक दिन पहले शतकीय पारी खेलने वाले यशस्वी जायसवाल को टीम में मौका नहीं मिला है. यशस्वी जायसवाल ने भारत-अफगानिस्तान वनडे सीरीज के तीसरे मैच में नाबाद 110 रन की पारी खेली थी, जिससे टीम इंडिया ने वनडे सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया.
फिटनेस टेस्ट में पास होने पर खेलेंगे कोहली
विराट कोहली आईपीएल के फाइनल में चोटिल हो गए थे, जिसकी वजह से वह अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेल सके थे. इंग्लैंड सीरीज में खेलने से पहले कोहली का फिटनेस टेस्ट होगा, इसके बाद ही वह मैच में हिस्सा ले सकेंगे.
हर्षित राणा- अक्षर पटेल की वापसी
भारतीय टीम के ऑलराउंडर हर्षित राणा भी भारतीय टीम में वापस लौटे हैं. हर्षित राणा को टी-20 वर्ल्ड कप से पहले चोट लगी थी, इसके बाद से वह लगातार टीम से बाहर चल रहे थे. इंग्लैंड सीरीज के लिए उन्हें मौका दिया गया है. हर्षित के अलावा अक्षर पटेल भी टीम में वापस लौटे हैं.
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 11 बॉल में लगाया अर्धशतक, बाल-बाल बचा डिविलियर्स का रिकॉर्ड
गुरनूर बरार को भी मिला मौका, प्रसिद्ध को भी मिली जगह
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में अपनी गति से प्रभावित करने वाले गुरनूर बरार को भी इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में जगह मिली है, वहीं अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में पांच विकेट चटकाने वाले प्रसिद्ध कृष्णा को भी मौका मिला है.
भारत- इंग्लैंड वनडे सीरीज का शेड्यूल
14 जुलाई- पहला वनडे मैच, बर्मिंघम, दोपहर 3.30 बजे
16 जुलाई- दूसरा वनडे मैच, कार्डिफ, शाम 5.30 बजे
19 जुलाई- तीसरा वनडे मैच, लॉर्ड्स, दोपहर 3.30 बजे
इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड:
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार