India Squad: श्रेयस अय्यर बने भारत के टी-20 के नए कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को भी मिला मौका

श्रेयस अय्यर आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में टीम इंडिया का नेतृत्व करेंगे. इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी को भी मौका दिया गया है

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jun 06, 2026, 01:17 PM IST

Published On Jun 06, 2026, 01:17 PM IST

Last UpdatedJun 06, 2026, 01:17 PM IST

Shreyas Iyer

Shreyas Iyer

श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया का नया टी-20 कप्तान बनाया गया है. शनिवार को इसका ऐलान कर दिया गया. वह आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में टीम इंडिया का नेतृत्व करेंगे. इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी को भी मौका दिया गया है.

बीसीसीआई ने शनिवार को आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम की घोषणा की. तिलक वर्मा को टीम का नया उपकप्तान बनाया गया है. सूर्य कुमार यादव को इस दौरे के लिए नहीं चुना गया है. वहीं हार्दिक पांड्या को भी जगह नहीं मिली है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सूर्या की टीम से हुई छुट्टी, प्रिंस यादव को मौका

आईपीएल 2026 में जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को दोनों सीरीज और एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में जगह दी गई है. हर्षित राणा और रवि बिश्नोई की टीम में वापसी हुई है. प्रिंस यादव को भी इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह दी गई है, हालांकि, उन्हें एशियन गेम्स के लिए टीम में जगह नहीं दी गई है. भारत को अपनी कप्तानी में टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जिताने वाले सूर्यकुमार यादव को किसी भी टीम में जगह नहीं दी गई है.

आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को सलामी बल्लेबाज के तौर पर टीम में रखा गया है. वहीं, ईशान किशन और शिवम दुबे को भी टीम में जगह दी गई है, अय्यर कप्तानी की जिम्मेदारी संभालते नजर आएंगे, तो तिलक को उपकप्तान बनाया गया है. नीतीश कुमार रेड्डी और अक्षर पटेल को भी टीम में शामिल किया गया है. वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई और वरुण चक्रवर्ती भी टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं. तेज गेंदबाजी की कमान मोहम्मद सिराज के हाथों में सौंपी गई है, जबकि उनका साथ अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और प्रिंस यादव देते हुए नजर आएंगे.

एशियन गेम्स का हिस्सा होंगे जसप्रीत बुमराह

वहीं, एशियन गेम्स के लिए चुनी गई टीम में जसप्रीत बुमराह को रखा गया है. हालांकि, एशियन गेम्स के लिए मोहम्मद सिराज को टीम में जगह नहीं दी गई है। भारतीय टीम को आयरलैंड के खिलाफ दो मुकाबलों की टी20 सीरीज खेलनी है, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज खेलेगी.

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम:

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और वैभव सूर्यवंशी

इंग्लैंड- आयरलैंड टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया:

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), संजू सैमसन, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, वरुण चक्रवर्ती और रवि विश्नोई.

श्रेयस अय्यर vs सूर्य कुमार यादव, आंकड़ों में कौन है भारी ?

कोहली की जगह अफगानिस्तान वनडे सीरीज में जायसवाल को जगह

अफगानिस्तान के खिलाफ 13 जून से शुरू हो रही वनडे सीरीज से विराट कोहली चोट की वजह से आधिकारिक तौर पर बाहर हो गए हैं. बीसीसीआई की चयन समिति ने अफगान वनडे सीरीज के लिए कोहली की जगह भारतीय टीम में युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को मौका दिया है. यशस्वी जायसवाल ने अपना आखिरी वनडे 6 दिसंबर, 2025 को विशाखापत्तनम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था, इस मैच में जायसवाल ने 121 गेंदों पर नाबाद 116 रन की पारी खेली थी.

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मिला मौका, खतरे में सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड

ध्रुव जुरेल बने इंडिया ए के कप्तान

श्रीलंका ए टीम के खिलाफ होने वाली 2 चार दिवसीय मैचों के लिए इंडिया ए टीम का ऐलान कर दिया है. 25 जून से 5 जुलाई के बीच गाले में होने वाले 2 मैचों के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल इंडिया ए टीम की कप्तानी करेंगे. रणजी ट्रॉफी 2025-26 में शानदार गेंदबाजी करने वाले जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को भी टीम में जगह मिली है, देवदत्त पडिक्कल को उपकप्तान बनाया गया है.

2 चार दिवसीय टेस्ट के लिए भारत की ए टीम:

ध्रुव जुरेल (कप्तान, विकेटकीपर), साई सुदर्शन, आयुष बडोनी, देवदत्त पडिक्कल (उप-कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, सारांश जैन, गुरनूर बरार, आकिब नबी, यश ठाकुर, अंशुल कंबोज, एन. जगदीसन, अमन मोखड़े, शेख रशीद और जीशान अंसारी.

Editor's Pick