add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IND VS SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, केएल राहुल बने कप्तान

रुतुराज गायकवाड़ की भी टीम में वापसी हुई है. गायकवाड़ ने दिसंबर 2023 में भारत के लिए आखिरी वनडे मैच खेला था.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - November 23, 2025 6:04 PM IST

India Squad for SA ODI Series: साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने रविवार को 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की. चोट की वजह से शुभमन गिल वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे, वहीं श्रेयस अय्यर भी पूरी तरह रिकवर नहीं हो सके हैं और वह भी टीम से बाहर हैं. केएल राहुल को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है, वहीं ऋषभ पंत टीम के उपकप्तान होंगे.

भारतीय टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों दिग्गज को शामिल किया गया है. वहीं रुतुराज गायकवाड़ की भी टीम में वापसी हुई है. गायकवाड़ ने दिसंबर 2023 में भारत के लिए आखिरी वनडे मैच खेला था. वह लगभग दो साल बाद वनडे टीम में वापसी कर रहे हैं. पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए नहीं चुने जाने के बाद भारत ने रवींद्र जडेजा को ODI टीम में वापस बुलाया है. उन्होंने अक्षर पटेल की जगह ली है. अक्षर पटेल को आराम दिया गया है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली सीनियर सिलेक्शन कमिटी ने केएल राहुल को कप्तानी सौंपने का फैसला किया है, जबकि उनके पास सीरीज के लिए रोहित शर्मा को स्टैंड-इन कप्तान बनाने का ऑप्शन भी था. शुभमन गिल कोलकाता टेस्ट में चोटिल हो गए थे, वह गुवाहाटी टेस्ट में भी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है.

30 नवंबर से खेली जाएगी वनडे सीरीज

तीन मैचों की सीरीज का पहला वनडे मैच 30 नवंबर को रांची में खेला जाएगा. दूसरा और तीसरा मैच 03 और 06 दिसंबर को रायपुर और विशाखापत्तनम में खेला जाएगा.

टीम इंडिया का स्क्वाड:

रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान) (विकेट कीपर), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, रुतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल