- क्रिकेट न्यूज़
- News
- India squad for Hong Kong Sixes announced Robin Uthappa named captain
Hong Kong Sixes 2024: हांगकांग सिक्सेस के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रॉबिन उथप्पा को टीम की कमान
इस टूर्नामेंट में कई स्टार खिलाड़ी भी टीम का हिस्सा होंगे. यह टूर्नामेंट एक से तीन नवंबर तक टिन क्वांग रोड क्रिकेट ग्राउंड में सिक्स-ए-साइड टूर्नामेंट में भाग लेंगे.
Published On Oct 12, 2024, 02:18 PM IST
Last UpdatedOct 12, 2024, 02:18 PM IST
Robin-Uthappa
India squad for Hong Kong Sixes 2024: भारत के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा को हांगकांग सिक्सेस 2024 टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है. इस टीम में कई स्टार खिलाड़ी भी टीम का हिस्सा होंगे. यह टूर्नामेंट एक से तीन नवंबर तक टिन क्वांग रोड क्रिकेट ग्राउंड में सिक्स-ए-साइड टूर्नामेंट में भाग लेंगे.
टूर्नामेंट 12 ग्रुप-स्टेज मैचों के साथ शुरू होगा, इसके बाद छह बाउल मैच और क्वार्टर फाइनल होंगे. प्लेट और मुख्य ड्रॉ दोनों के लिए सेमीफाइनल 3 नवंबर को होंगे, जिसके बाद बाउल फ़ाइनल, प्लेट फ़ाइनल और कप फ़ाइनल उसी दिन होंगे.
एक नवंबर को भारत-पाकिस्तान का मुकाबला
भारत और पाकिस्तान को पूल सी में रखा गया है, और दोनों टीमों के बीच 1 नवंबर को मुकाबला होना है. संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) भी इसी पूल में शामिल है. पूल ए में साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड और मेजबान हांगकांग नॉकआउट चरणों में जगह बनाने के लिए संघर्ष करेंगे, जबकि पूल बी में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और नेपाल शामिल हैं. पूल डी में श्रीलंका, बांग्लादेश और ओमान की टीम है.
हांगकांग क्रिकेट सिक्सेस सात साल के अंतराल के बाद वापस आ रहा है. 2024 के संस्करण में ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड सहित 12 देश भाग लेंगे।
साउथ अफ्रीका गत विजेता है. भारत अपने अभियान की शुरुआत 1 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ करेगा, उसके एक दिन बाद यूएई के खिलाफ मुकाबला होगा. उथप्पा, जाधव, तिवारी और बिन्नी जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के साथ टीम इंडिया इस हाई-ऑक्टेन टूर्नामेंट में एक मजबूत प्रदर्शन और प्रतिष्ठित खिताब घर लाने का लक्ष्य रखेगी. बल्लेबाज भरत चिपली और विकेटकीपर श्रीवत्स गोस्वामी भी भारत के लिए खेलेंगे, जिसने 2005 में चैम्पियन का खिताब जीता था
हांगकांग सिक्सेस 2024 के लिए भारत की पूरी टीम:
रॉबिन उथप्पा (कप्तान), केदार जाधव, स्टुअर्ट बिन्नी, मनोज तिवारी, शाहबाज नदीम, भरत चिपली, श्रीवत्स गोस्वामी (विकेटकीपर)